जिलाधिकारी के निर्देश पर अवैध अतिक्रमणकर्ता को किया गया बेदखल
जिलाधिकारी के निर्देश पर अवैध अतिक्रमणकर्ता को किया गया बेदखल
Thu, 29 Dec 2022
| 
अमेठी समाचार
*जिलाधिकारी के निर्देश पर अवैध अतिक्रमणकर्ता को किया गया बेदखल।*
*11 लाख 36 हजार का लगाया गया जुर्माना।*
*अमेठी* जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र के निर्देश पर तहसीलदार गौरीगंज दिग्विजय सिंह द्वारा तहसील गौरीगंज अंतर्गत कटरा लालगंज में अवैध अतिक्रमणकर्ता हरीराम पुत्र दुर्गा प्रसाद को बेदखल करते हुए जुर्माने की कार्यवाही की गई है। उन्होंने बताया कि धारा 67 के अंतर्गत ग्राम कटरा लालगंज के अवैध अतिक्रमण कर्ता हरीराम पुत्र दुर्गा प्रसाद द्वारा चकमार्ग गाटा संख्या 537 में सात दुकाने बनाकर अवैध कब्जा किया गया था, इसे न्यायालय तहसीलदार के आदेश दिनांक 28.12.2022 को बेदखल कर दिया गया तथा उनके विरुद्ध 11 लाख 36 हजार का दंड लगाया गया है।
*रिपोर्ट-रमेश कुमार मंडल प्रमुख अमेठी*