पत्रकार एकता वेलफेयर एसोसिएशन उ०प्र० की त्रैमासिक बैठक हुई संपन्न

Sun, 15 May 2022
| 
उन्नाव समाचार
पुरवा-उन्नाव:- पत्रकार एकता वेलफेयर एसोसिएशन उ०प्र० की त्रैमासिक बैठक में पदाधिकारियों ने कई प्रमुख बिंदुओं पर परिचर्चा की और कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार ने किया।
रविवार को स्थानीय श्रीमती राम रानी देवी चौरसिया पब्लिक स्कूल शिव-विहार पुरवा उन्नाव में पत्रकार एकता वेलफेयर एसोसिएशन उ०प्र० की त्रैमासिक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए अशोक कुमार यादव ने कहा कि सभी साथियों को जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि समय-समय पर जिला प्रशासन को ज्वलंत मुद्दों पर ज्ञापन देकर सरकार तक अपनी बात पहुंचानी चाहिए। संगठन के संयोजक शिवम चौऋषि ने कहा कि यह मीडिया जगत के लिए चुनौती भरा समय है। हमारी जिम्मेदारी बनती है कि लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ की गरिमा ईमानदारी से बनाए रखा जाए। उन्होंने मीडिया जगत के गिरते स्तर पर भी चिंता व्यक्त की। प्रदेश प्रवक्ता विजय यादव ने कहा कि हमारे संगठन का विस्तार करने के लिए विभिन्न जनपदों का भ्रमण कार्यक्रम बनाकर दौरा किया जाए और स्वच्छ छवि के सक्रिय पत्रकार साथियों को सदस्यता दिलाई जाए। प्रदेश मीडिया प्रभारी एडवोकेट रत्नम चौरसिया ने बताया कि संगठन के पदाधिकारियों समेत प्रदेश के सभी पत्रकारों के सम्मान की रक्षा करना हमारा कर्तव्य है। इसके लिए हमें सजग रहना होगा। उन्नाव जिलाध्यक्ष मनोज चौरसिया मदन ने जनपद की कार्यकारिणी को मजबूत करने पर बल दिया। इसके अलावा विभिन्न विषयों पर विस्तार पूर्वक परिचर्चा की गई। बैठक में प्रदेश कोषाध्यक्ष संजय चौरसिया, रायबरेली प्रभारी चंद्र प्रकाश यादव, जिला मीडिया प्रभारी उन्नाव अवधेश यादव, संगठन मंत्री मुकेश चौरसिया व गौरव शर्मा आदि पदाधिकारियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। आज की बैठक में कुछ पदाधिकारी अपरिहार्य कारणों से बैठक में नहीं शामिल हो पाए। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि सरकार द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों पर पैनी नजर रखी जाए और अगर कहीं कोई भ्रष्टाचार पाया जाता है तो अपनी कलम की ताकत से उन भ्रष्टाचारियों के विरुद्ध बिगुल बजाया जाए।