home page

कल्यानपुर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ के साथ 03 वांछित अपराधी गिरफ्तार

कल्यानपुर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ के साथ 03 वांछित अपराधी गिरफ्तार
 | 
फतेहपुर समाचार
फतेहपुर समाचार

*फतेहपुर पुलिसः--*

*कल्यानपुर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ के साथ 03 वांछित अपराधी गिरफ्तार*
  
श्रीमान पुलिस अधीक्षक फतेहपुर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये गये अभियान में क्षेत्राधिकारी बिन्दकी के कुशल पर्यवेक्षण एव प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में  दिनांक 30/01/2023 को अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये गये अभियान के क्रम में कल्यानपुर पुलिस के द्वारा, चौकी चौडगरा क्षेत्र के ग्राम मौहार में मौहार हाइवे पुल से गौकशी के 03 नफर वांछित अभियुक्तगण को नाजायज गिरफ्तार 3.300 कि0ग्रा0 गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तगण को वास्ते पेश होने माननीय न्यायालय फतेहपुर रवाना किया गया । इसके पूर्व मु0अ0सं0 23/2023 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधि0 व 3/25 आयुध अधि0 व 4/5 विस्फोटक पदार्थ अधि0 में नामित अभियुक्त शोएब खान पुत्र हिसामुद्दीन खान को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा जा चुका है ।

*गिरफ्तार अभियुक्तगण*
1. मो0 फहीम उम्र 19 वर्ष पुत्र हकीमुद्दीन नि0 ग्राम हबीबपुर थाना कल्यानपुर जनपद फतेहपुर
2. सहबाज उर्फ मंझन उम्र 19 वर्ष पुत्र शमशाद नि0 ग्राम हबीबपुर थाना कल्यानपुर जनपद फतेहपुर
3. इरफान उम्र 28 वर्ष पुत्र सलीम खान नि0 ग्राम हबीबपुर थाना कल्यानपुर जनपद फतेहपुर 

*बरामदगी का विवरण*  
1. अभियुक्त मो0 फहीम उपरोक्त के कब्जे से 1.100 कि0ग्रा0 अवैध नाजायज गांजा 
2. अभियुक्त सहबाज उर्फ मंझन उपरोक्त के कब्जे से 1.100 कि0ग्रा0 अवैध नाजायज गांजा
3. अभियुक्त इरफान उपरोक्त के कब्जे से 1.100 कि0ग्रा0 अवैध नाजायज गांजा

*बरामदगी करने वाली टीम*
1. प्र0नि0 नीरज कुमार यादव थाना कल्यानपुर जनपद फतेहपुर 
2. उ0नि0 लक्ष्मीकान्त सेंगर, चौकी प्रभारी चौडगरा थाना कल्यानपुर जनपद फतेहपुर
3. उ0नि0 शमी अशरफ शेख
4. हे0का0 ओमप्रकाश
5. का0 जितेन्द्र कुमार