home page

प्रदेश के युवाओं को तकनीकी व सशक्तिकरण हेतु स्मार्टफोन का वितरण किया गया

 | 
प्रदेश के युवाओं को तकनीकी व सशक्तिकरण हेतु स्मार्टफोन का वितरण किया गया

रायबरेली -    गुरूबक्शगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित बाबू भीषम सिंह महाविद्यालय में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के अंतर्गत डीजी शक्ति मिशन का आयोजन संपन्न हुआ इसमें बी.ए.बी.एस.सी.फाइनल वर्ष के छात्र  छात्राओं को स्मार्टफोन वितरित किये गये।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे हरचंदपुर पूर्व विधायक राकेश प्रताप सिंह, गोझरी पूर्व प्रधान उदय भान सिंह, दुलाराय गढी प्रधान राकेश सिंह, भाजपा कार्यकर्ता अजय बाजपेई, के.पी.सिंह मौजूद रहे।

कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के  प्राचार्य डॉक्टर विनय प्रताप सिंह, उप प्राचार्य डॉक्टर रमापति पाठक एवं रणवीर सिंह, राजेश यादव, डाक्टर मनोज चौधरी ने किया


कार्यक्रम की शुरुआत में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर विनय प्रताप सिंह, उप प्राचार्य डॉक्टर रमापति पाठक जी ने सरस्वती जी की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद सभी अतिथियों ने छात्र छात्राओं को स्मार्टफोन वितरित किये जिसे पाकर छात्र छात्राओं में काफी उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर महाविद्यालय का समस्त स्टाफ -
1.प्रमोद कुमार शुक्ला (कार्यालय अधीक्षक)
2.ऋषभ सिंह
3.धर्मेन्द्र शुक्ला
4.अनिल शुक्ला
5.अविनाश अवस्थी
6.शैलेन्द्र सिंह
7.विनय मिश्रा
आदि मौजूद रहे।


आई एन एफ न्यूज उत्तर प्रदेश


असगर अली पत्रकार बछरावां रायबरेली