स्कूल चलो अभियान का संदेश ग्रामवासियों तक पहुंचाया अंशिका रागिनी

बन्नावा, बछरावां रायबरेली - मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 4 अप्रैल से 30 अप्रैल तक स्कूल चलो अभियान संचालित किए जाने का निर्णय लिया है।
इसी क्रम में आज मंगलवार दिनांक 19 -04 -2022 को कपोजिट विद्यालय बन्नावाँ में स्कूल चलो अभियान की रैली का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए बच्चों एवं अभिभावकों को प्रेरित किया गया। बन्नावाँ इंचार्ज प्रधानाध्यापिका सुनीता देवी ने कहा है कि शिक्षा एक मात्र साधन है, जो प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में परिवर्तन का कारण बन सकती है। शिक्षा ही वास्तव में प्रत्येक नागरिक को एक सही दिशा दे सकती है, वह उसके सर्वांगीण विकास की आधारशिला रख सकती है ।इंचार्ज प्रधानाध्यापिका सुनीता देवी ने कहा कि अपने देश की दुनिया की एक ताकत बनाने के लिए हमें प्रत्येक बच्चे को शिक्षित करना होगा । आधी रोटी खाएंगे हम भी पढ़ने जाएंगे ,मम्मी पापा हमें पढ़ाओ स्कूल जाकर नाम लिखाओ आदि सभी नारों के साथ बच्चे गांव में भ्रमण कर रहे थे ।उस समय अभिभावकों के चेहरे पर अपने बच्चों के लिए एक अनेक प्रकार की खुशी झलक रही थी।इस मौके पर , ऋचा गोस्वामी घनानंद दुबे ऋचा सिंह मोहम्मद अनवर सिद्दीकी लक्ष्मी श्रुति गोस्वामी आदि शिक्षक उपस्थित रहे।
आज विद्यालय के छात्र देवराज ,शिवांश, कामिनी,विनीता,अंशिका,रागिनी ने पपेट के माध्यम से स्कूल चलो अभियान का संदेश ग्रामवासियों तक पहुँचाया।
उपस्थित सभी अभिभावकों ने बच्चों की प्रशंसा की।
असगर अली पत्रकार बछरावां रायबरेली