आम आदमी पार्टी की लखनऊ तिरंगा यात्रा ने साबित किया, 2022 उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनना निश्चित- विवेश यादव…

आम आदमी पार्टी की लखनऊ तिरंगा यात्रा ने साबित किया, 2022 उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनना निश्चित- विवेश यादव…

*⏩आम आदमी पार्टी की लखनऊ तिरंगा यात्रा ने साबित किया, 2022 उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनना निश्चित- विवेश यादव*

*⏩संजय सिंह सांसद आप के नेतृत्व में लखनऊ तिरंगा यात्रा रही ऐतिहासिक, विजय प्रताप सिंह व विवेश यादव हजारों समर्थकों के साथ हुए शामिल*

*⏩आम आदमी पार्टी लखनऊ तिरंगा यात्रा में विवेश यादव व विजय प्रताप सिंह के पदाधिकारियों नें निभाई अहम भूमिका*

*⏩आप लखनऊ ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा में विजय प्रताप सिंह व विवेश यादव दिखे अहम भूमिका में सभी प्रदेश पदाधिकारियों ने की सराहना*

*⏩आम आदमी पार्टी की लखनऊ तिरंगा यात्रा को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले सभी शुभचिंतकों का दिल से आभार- विजय प्रताप सिंह*

आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी एवं सांसद संजय सिंह के नेतृत्व में 14 अगस्त 2021 को लखनऊ प्रदेश कार्यालय से परिवर्तन स्थल तक निकाली गई तिरंगा यात्रा ऐतिहासिक रही, जिसमें कई हजार लोग शामिल हुए।
प्रदेश प्रभारी संजय सिंह के आह्वान पर कानपुर नगर के गोविंद नगर विधानसभा के भावी विधायक प्रत्याशी विजय प्रताप सिंह एवं कानपुर देहात की अकबरपुर रनिया विधानसभा प्रभारी एवं भावी विधायक प्रत्याशी विवेश यादव के हजारों समर्थक आम आदमी पार्टी की लखनऊ तिरंगा यात्रा में शामिल हुए।
तिरंगा यात्रा में विवेक यादव एवं विजय प्रताप सिंह ने अपने हजारों पदाधिकारियों के साथ पूरी तिरंगा यात्रा में भाग लेकर अहम भूमिका निभाई, जिसकी सभी प्रदेश एवं प्रमुख आम आदमी पार्टी पदाधिकारियों ने प्रशंसा की।
तिरंगा यात्रा में उपस्थित अपने समर्थकों से बात करते हुए विवेश यादव ने कहा कि लखनऊ की ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा ने सिद्ध किया कि 2022 उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनना निश्चित है।
वही विजय प्रताप सिंह ने कहा कि लखनऊ आम आदमी पार्टी की ऐतिहासिक यात्रा को सफल बनाने के लिए मैं अपने सभी शुभचिंतकों एवं पदाधिकारियों का दिल से आभार व्यक्त करता हूं।
लखनऊ तिरंगा यात्रा में शामिल होने वाले प्रमुख लोगों में आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी एवं (सांसद) संजय सिंह, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह, महासचिव दिनेश सिंह पटेल, आशुतोष सागर पांडे (जिला अध्यक्ष) कानपुर देहात, अरविंद कटिहार जिला अध्यक्ष कानपुर नगर, विवेक यादव (एडवोकेट हाई कोर्ट) प्रभारी अकबरपुर रनिया विधानसभा, विजय प्रताप सिंह (भावी विधायक प्रत्याशी गोविंद नगर विधानसभा), प्रखर पाठक (विधानसभा अध्यक्ष) अकबरपुर रनिया, पंकज दीक्षित (विधानसभा अध्यक्ष) गोविंद नगर विधानसभा, दिव्यांशु यादव (सचिव) अकबरपुर रनिया, गिरीश चंद्र सहित बड़ी संख्या में प्रदेश एवं जिलो के जिला अध्यक्ष, विधानसभा प्रभारी एवं आम आदमी पार्टी के सदस्य, मीडिया व आम जनता शामिल हुई।

You May Also Like

More From Author