निर्माणाधीन पुल पर बाधित आवागमन से मिली राहत

*निर्माणाधीन पुल पर बाधित आवागमन से मिली राहत*
पुरवा,उन्नाव। पुरवा पाटन मार्ग पर चंदीगढ़ी के पास निर्माणाधीन पुल पर अंडरपास ना होने के कारण क्षेत्रवासियों आने जाने की समस्या का सामना करना पड़ रहा था। काफी लंबे समय से आने जाने वाले लोगों को समस्या से जूझना पड़ रहा था। जिसकी जानकारी क्षेत्रीय विधायक आशुतोष शुक्ला को हुई तो वह स्वयं सोमवार को मौके पर पहुंचे।अधिकारियों को निर्देशित किया कि जल्द से जल्द पुल का निर्माण पूर्ण कराएं। ग्राम पंचायत त्रिपुरारपुर के ग्राम प्रधान को निर्देश दिया कि अंडरपास के दोनों तरफ सीमेंट की बोरियों में मिट्टी भरकर चलने योग रास्ता बनाया जाये। ग्राम प्रधान ने संज्ञान लेते हुए तत्काल अंडरपास की मरम्मत कराकर बोरियों में मिट्टी भर कर लगवाया। क्षेत्रवासियों ने विधायक जी की भूरि भूरि प्रशंसा की लोगो ने कहा लंबे समय से रास्ता ना होने के कारण चक्कर काट के आना पड़ रहा था जिससे निजात मिल गई। वहीं ग्राम प्रधान त्रिपुरारी पुर के सहयोग के लिए ग्रामीणों ने आभार जताया।