अंतर्जनपदीय पुलिस क्रिकेट प्रतियोगिता लखनऊ जोन का शुभारंभ
Mon, 5 Dec 2022
| 
आज दिनांक 05.12.2022 को श्रीमती अपूर्वा दुबे जिलाधिकारी महोदया उन्नाव एवं श्री सिद्धार्थ शंकर मीना पुलिस अधीक्षक महोदय उन्नाव द्वारा अंतर्जनपदीय पुलिस क्रिकेट प्रतियोगिता लखनऊ जोन का शुभारंभ पं0 दीन दयाल उपाध्याय स्पोर्ट्स स्टेडियम जनपद उन्नाव में किया गया। उपरोक्त प्रतियोगिता में लखनऊ जोन के अंतर्गत आने वाले जनपदों की पुलिस टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। इस अवसर पर श्री शशि शेखर सिंह अपर पुलिस अधीक्षक महोदय उन्नाव, श्री आशुतोष कुमार क्षेत्राधिकारी नगर, श्री राजकुमार मिश्र प्रतिसार निरीक्षक रिजर्व पुलिस लाइन व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
रिपोर्ट - बिपिन ठाकुर