home page

अवैध तमन्चा व कारतूस के साथ एक वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

 | 
अवैध तमन्चा व कारतूस के साथ एक वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
प्रतापगढ़ , थाना हथिगवां - 

पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री सतपाल अंतिल के कुशल निर्देशन में जनपद प्रतापगढ मे हुई अपराधिक वारदातो के अनावरण व सक्रिय अपराधियो के विरुद्ध कार्यवाही के अभियान के अन्तर्गत जनपद पुलिस द्वारा लगातार सूचना संकलन व सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम मे आज दिनांक 01.03.2023 को जनपद के थाना हथिगवां से उ0नि0 सुधांशु सिंह मय हमराह द्वारा देखभाल क्षेत्र/चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर थानाक्षेत्र हथिगवां के नहर पुलिया, विसहिया के पास से मु0अ0सं0 256/22 धारा 399, 401, 411 भादवि में वांछित अभिुक्त रोहित सरोज पुत्र हरिशचन्द्र उर्फ चन्दा सरोज नि0ग्राम उदईमिश्र का पुरवा, विसहिया थाना हथिगवां जनपद प्रतापगढ़ को 01 अदद अवैध तमन्चा 12 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर व एक चार पहिया वाहन के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त बरामदगी के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 33/2023 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया है। चार पहिया वाहन को धारा 207 एमवी एक्ट में सीज किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-

रोहित सरोज पुत्र हरिशचन्द्र उर्फ चन्दा सरोज नि0ग्राम उदईमिश्र का पुरवा, विसहिया थाना हथिगवां जनपद प्रतापगढ़ ।

आपराधिक इतिहासः-

1.    मु0अ0सं0 33/23 धारा 3/25 आम्र्स एक्ट थाना हथिगवां प्रतापगढ।
2.    मु0अ0सं0 317/22 धारा 457/380 भादवि थाना संग्रामगढ जनपद प्रतापगढ।
3.    मु0अ0सं0 63/22 धारा 457/380 भादवि थाना नवाबगंज जनपद प्रतापगढ।

बरामदगीः-

1.    एक अदद चार पहिया वाहन इको स्पोर्ट यू0पी0 16 एएक्स2715
2.    एक अदद अवैध तमन्चा 12 बोर
3.    एक अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर

पुलिस टीम- उ0नि0 श्री सुधांशु सिंह मय हमराह थाना हथिगवां, जनपद प्रतापगढ़ ।


INF न्यूज़ उत्तर प्रदेश रिपोर्ट राहुल यादव