आज आ सकता है हाथरस कांड का फैसला, आगरा, अलीगढ़, एटा, मथुरा की सीमाओं पर पहरा

हाथरस के बूलगढ़ी कांड का गुरुवार को फैसला आ सकता है। इसे लेकर पुलिस प्रशासन दिन भर तैयारियों में लगा रहा। जनपद भर की सीमाओं पर पुलिस बल तैनात रहेगा। हाथरस की ओर आने वाले हर सख्स पर पैनी नजर रखी जाएगी। 14 सितम्बर 2020 को चंदपा के बूलगढ़ी में युवती के साथ हुई वारदात हुई। 29 सितम्बर को दिल्ली के सफदरगंज में युवती ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने इस मामले में संदीप ठाकुर, लवकुश,रामू और रवि को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सीबीआई ने इस मामले में चारों आरोपियों के खिलाफ 376 डी,302, एससीएसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में आरोप पत्र दाखिल कर दिया।
सीबीआई की चार्जशीट के बाद से कोर्ट में पूरे प्रकरण की सुनवाई चल रही है। इसमें 104 गवाहों में से सीबीआई ने 35 लोगों की गवाही करा दी है। इसलिए अब गुरुवार को जनपद का एससीएसटी एक्ट कोर्ट अपना फैसला सुना सकता है। इसे लेकर पुलिस प्रशासन कई दिनों से तैयारियों में जुटा हुआ है। हाथरस जनपद की सीमाओं पर हाथरस पुलिस के साथ-साथ बाकी जनपदों की पुलिस मुस्तैदी से निगरानी करेगी। पुलिस की कोशिश होगी कि फैसले के बाद किसी भी राजनैतिक पार्टी या संस्थाओं के लोगों को बूलगढ़ी गांव तक न पहुंचने दिया जाये।
INF न्यूज रणविजय सिंह फतेहपुर