कर्ज के बोझ तले दबा है विजय नारायण गुप्ता का परिवार, हो सकती है अनहोनी

रूधौली, बस्तीः नगर पंचायत रुधौली में स्थित गल्ला व्यापारी विजय नारायण गुप्ता कर्ज में डूबे हैं। विगत 10 सालों से उनके व्यापार में लगातार घाटा हो रहा है। सूद पर लिये गये पैसे से चल रहा व्यापार आखिरकार बंद हो गया। अब सूदखोरों ने उनका जीना हराम कर दिया है। उन्हे आये दिन बेइज्जत किया रहा है और जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं।
आज उनकी पीड़ित पत्नी और बेटे ने रुधौली के उप जिलाधिकारी को लिखित प्रार्थना पत्र देकर जान बचाने के लिये गुहार लगाया है। पीड़ित की पत्नी ने बताया कि मेरे व बच्चों की बिना जानकारी में पति कर्जा लेते रहे और घर का खर्चा चलाते रहे। लेकिन जब कर्जा ज्यादा हो गया तो चारों ओर से धमकियां मिल रही हैं। पूरा परिवार परेशान और भयभीत हैं। पीड़िता ने खुद और बच्चों के अपहरण तथा अन्य किसी अनहोनी की आशंका जताई है। उपजिलाधिकारी ने मामले को सज्ञान लेकर रुधौली थाना अध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह को आवश्यक निर्देश दिया है।
बस्ती से अजय यादव की रिपोर्ट ब्यूरो चीफ