कुंए से सोना निकलने की अफवाह ने मचा हड़कंप
Mon, 27 Feb 2023
| 
पिपरी थाने के चलौली गांव स्थित पुराने कुएं से खजाना निकाले जाने की चर्चा जोरों पर है। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी जांच में जुट गई है। ग्रामीणों के अनुसार सोने को कुएं से निकालकर बाजार में लाखों का बेच दिया गया है।
चलौली गांव स्थित दक्षिण छोर पर फुटहा नाम का पुराना कुआं है। इसमें एक काफी पुरानी मांद है। चर्चा है कि कुछ दिनों पहले गांव के ही कुछ लोगों ने इस कुएं की मांद को तोड़कर करीब पांच किलो से ज्यादा सोना निकाल लिया है। सूचना स्थानीय पुलिस और प्रशासन के पास भी पहुंची। चौकी प्रभारी मनोज सिंह तोमर का कहना है कि मामले की जांच की जाएगी।
INF न्यूज रणविजय सिंह