home page

ट्रैक्टर ट्राली पलटने से उस पर सवार लगभग 17 लोग घायल

 | 
 ट्रैक्टर ट्राली पलटने से उस पर सवार लगभग 17 लोग घायल

डलमऊ (रायबरेली) -
           ट्रैक्टर ट्राली पलटने से उस पर सवार लगभग 17 लोग घायल हो गये। घायलों को एम्बुलेंस की मदद से डलमऊ अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां तीन की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया है।
              जानकारी के अनुसार डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के सराय लखनी गांव की अलका, मुस्कान, रुचि, पार्वती,गुड़िया, ज्ञानमती, प्रीति, रामकली, सीता, कोमल, खुशबू, शिवानी, प्रियंका एवं बरारा बुजुर्ग की अर्चना, अर्जुन, सलोनी, श्याम दुलारी गदागंज थाना क्षेत्र के पूरे कलवारन मजरे देवगना आलू खोदने के लिए सभी लोग पप्पू नाम के व्यक्ति के साथ गए हुए थे, आलू की खोदाई करके वापस घर आ रहे थे तभी कूड़ा चक शगुन पुर के पास ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे उस पर सवार लोग घायल हो गये। एंबुलेंस की सहायता से सभी घायलों को डलमऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां पर प्रीति रामकली एवं सलोनी की हालत बिगड़ने पर चिकित्सक प्रदीप कुमार गुप्ता ने जिला अस्पताल रिफर कर दिया। मौके पर कोतवाली प्रभारी पंकज तिवारी एवं क्षेत्र अधिकारी रामकिशोर सिंह मौजूद है।


संवाददाता असगर अली महाराजगंज रायबरेली