home page

नवदुर्गा महोत्सव में बच्चों ने दी मनोहारी प्रस्तुति

 | 
नवदुर्गा महोत्सव में बच्चों ने दी मनोहारी प्रस्तुति

नवदुर्गा महोत्सव में बच्चों ने दी मनोहारी प्रस्तुति

बीघापुर। गौरी गांव स्थित एमएम पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को नवदुर्गा उत्सव धूमधाम से मनाया गया। देवी के नौ रूपों में सजी छात्राओं ने देवी गीत पर मनोहारी प्रस्तुति दी।
    एमएम पब्लिक स्कूल के सभागार में सभी छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में नवदुर्गा महोत्सव मनाया गया। छात्रा काव्या त्रिपाठी गरिमा चौधरी आनंदी पटेल, तनू सिंह, प्रत्यक्षा रानी राय रिया अर्पिता पटेल आयुषी यादव, अनामिका और वैश्वत प्रताप सिंह ने देवी गीत पर आकर्षक प्रस्तुति देकर सभी का दिल जीत लिया।
   आरती के साथ नवदुर्गा महोत्सव का समापन हुआ। प्रबंधक गौरव अवस्थी और शिखर अवस्थी ने देवी रूप में सजी छात्राओं के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। प्रधानाचार्य श्रीमती मीना तिवारी ने नवरात्रि उत्सव का महत्व बताया। काउंसिलर डॉ कुसुमलता द्विवेदी ने कहा कि मां की शक्ति अपरंपार है। देवी आराधना से जीवन में सुख शांति और समृद्धि आती है।