नोएडा के अवैध टि्वन टावर ढहाने के लिए विस्फोटक लगाने की शुरुआत
Aug 2, 2022, 11:32 IST
| 
नोएडा: सुपरटेक एमराल्ड कोर्ट सोसायटी सेक्टर-93 ए के अवैध टि्वन टावर ढहाने के लिए विस्फोटक लगाने की शुरुआत होनी है। दोनों टावर में एपेक्स 32 और सियान 29 फ्लोर का है। दोनों में बेसमेंट अलग-अलग है। सभी फ्लोर पर विस्फोटक नहीं लगेगा। दोनों ही टावर में कुल 61 फ्लोर हैं, जिन्हें ढहाने के लिए महज 28 फ्लोर पर विस्फोटक लगाकर ब्लास्ट किया जाएगा। ये 28 ब्लास्ट फ्लोर भी प्राइमरी और सेकंडरी ब्लास्ट फ्लोर में बांट दिए गए हैं। प्राइमरी ब्लास्ट फ्लोर पर किए गए सभी होल में विस्फोटक भरा होगा। सेकंडरी ब्लास्ट फ्लोर के 40 प्रतिशत होल में ही विस्फोटक होगा।
टावर ढहाने के काम में लगे एक्सप्लोसिव एक्सपर्ट ने बताया कि सभी ब्लास्ट 9 सेकंड के अंदर होंगे। पहले 4-5 सेकंड में प्राइमरी फ्लोर पर ब्लास्ट होंगे। 4 सेकंड के बाद सेकंडरी ब्लास्ट भी शुरू होंगे। प्राइमरी और सेकंडरी फ्लोर का चयन बिल्डिंग का आकार देखकर और मलबा एक तरफ गिराने के लिए किया गया है। प्राइमरी फ्लोर से होने वाले ब्लास्ट का असर सेकंडरी फ्लोर समेत खाली पड़े फ्लोर तक पहुंचता रहेगा। इस बीच अगर प्राइमरी फ्लोर का कुछ हिस्सा टूटने से रह जाता है तो सेकंडरी फ्लोर के ब्लास्ट उसे तोड़ देंगे। साथ ही सेकंडरी फ्लोर के धमाके मलबे को ढहाने में भी सहायक होंगे।
प्राइमरी ब्लास्ट फ्लोर- इसमें दोनों टावर के 20 फ्लोर को चुना गया है। इन फ्लोर पर हुए सभी होल में विस्फोटक लगाया जाएगा।
अपेक्स टावर- बेसमेंट, 1, 2, 6, 10, 14, 18, 22, 26, 32
सियान- बेसमेंट, 1, 2, 6, 10, 14, 18, 22, 26, 29
सेकंडरी ब्लास्ट फ्लोर- दोनों ही टावर के 8 फ्लोर का चयन किया गया है। इन फ्लोर पर हुए सभी होल में सिर्फ 40 प्रतिशत में ही विस्फोटक लगाया लाएगा।
दोनों टावर के- 4, 8, 12, 16, 20, 24, 28, 30
9642 होल दोनों ही टावर में विस्फोटक लगाने के लिए किए गए हैं।
3700 किलो विस्फोटक लगने की उम्मीद है।