home page

पर्यावरण बचाने के लिए बंगाल से दिल्ली तक की पद यात्रा पर निकले दंपती कानपुर नगर पहुंचे

 | 
पर्यावरण बचाने के लिए बंगाल से दिल्ली तक की पद यात्रा पर निकले दंपती कानपुर नगर पहुंचे

आज देश की सबसे बड़ी समस्या को लेकर जल,जमीन और पर्यावरण संरक्षण को लेकर दुर्गापुर कलकता से निकले एक युवा दंपति सुबो चक्रवर्ती व रोमा चक्रवती।
 वातावरण को प्रदूषण से मुक्त करने के लिए संकल्प के साथ पद यात्रा पर निकले है।
आज रामादेवी पहुंचने पर इस दंपति का स्वागत व अभिनन्दन किया गया।
इस बाबत सुबो चक्रवर्ती ने बताया कि वह 25 जनवरी 2023  को दुर्गापुर,कलकत्ता से पैदल यात्रा कर नई दिल्ली पहुंचकर राष्ट्रपति  श्री मती दौपदी मुर्मू और भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर पर्यावरण संरक्षण के लिए एक ज्ञापन देगे। हम रोजाना 25 से 30 किमी की पैदल यात्रा करते है।
अब तक 994  किमी की यात्रा कर चुके है। जगह-जगह पेड काटे जाने से छाया को तरस जा रहे है ।
हाइवे व सड़क चौड़ी करण कर रोजाना सैकड़ो पेड कटते जा रहे है। जिस कारण से गर्मी बढ़ती जा रही है। अगर इसी तरह से पेड कटते रहे तो एक समय हमको आक्सीजन सिलेंडर ले कर चलना पड़ेगा। जल संरक्षण के लिये नदियों की सफाई पर भी हम सबको जागरूक करने के उद्देश्य से हम यह पैदल यात्रा कर रहे है।
20 मार्च तक हम दिल्ली पहुंचकर भारत के राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री से मिलकर पूरे देश को जागरूक करने के लिए एक संदेश देना चाहते है।
यह दम्पति जिस जगह रूकते है वहा गरीब,असहाय और जरूरतमंदो को वस्त्र भी वितरण कर एक संदेश दे रहे है।
यानि एक साथ समाज सेवा व पर्यावरण संरक्षण को बचाने का संकल्प लेकर नवयुवको को एक संदेश भी दे रहे है।
दुर्गापुर, कलकत्ता मे ईरिक्शा चलाकर अपनी जीविका चलाने वाले का आज अमरनाथ सेवा मंडल के अजय वर्मा, जितेंद्र वर्मा, पियूष सिह, अभिताभ पाण्डेय, दिलीप कुमार मिश्रा ,जग महेंद्र अग्रवाल आदि ने उनके जलवे को सलाम करते हुये उनसे नवयुवको को सीख लेनी चाहिए व पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक होकर कार्य करने चाहिए।
1563  किमी की पैदल यात्रा कर देश की जनता को जागरूक करने का कार्य कर रही है यह दम्पत्ति, हमारी टीम इनके जलवे को जलवा को सलाम करती है।

रिपोर्ट - अमित कुमार