फतेहपुर पुलिस ने किया अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़....

पुलिस अधीक्षक महोदय फतेहपुर द्वारा अवैध शस्त्र निर्माण के विरुद्ध चलाये गये अभियान के क्रम में व श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में व श्रीमान क्षेत्राधिकारी बिन्दकी महोदय के कुशल परिवेक्षण मे जहानाबाद थानाध्यक्ष मय स्वाट टीम प्रथम के संयुक्त टीम द्वारा दिनांक 13/14.04.23 की रात्रि में मुखबिर की सूचना पर पाताली देवी मंदिर जाने वाली रोड से पूर्व दिशा में बने एक पुराने मंदिर के पास जंगल मे थाना क्षेत्र जहानाबाद जनपद फतेहपुर में अवैध शस्त्र फैक्ट्री चला रहा अभियुक्त संतोष पाल पुत्र सुंदर पाल उम्र करीब 27 वर्ष निवासी ग्राम गडरियन की अडार मजरे जमरावा थाना हुसैनगंज जनपद फतेहपुर को समय करीब रात्रि में 01.20 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किया गया व्यक्ति अवैध असलहा बनाने में एक शातिर व अभ्यस्त अपराधी है। जो असलहा बनाने का निपुण कारीगर है। जो असलहा बनाने में पूर्व में कई बार जेल जा चुका है। तथा जेल से छूटने के बाद पुनः इसी कार्य में व्यस्त हो जाता है। अभियुक्त के पास से 13 अदद तमंचा नाजायज (दो अदद तमंचा 12 बोर व 11 अदद तमंचा 315 बोर) व एक अदद कारतूस जिन्दा 12 बोर व एक अदद कारतूस जिन्दा 315 बोर व ढेर सारी अधबनी नाल व एक अदद मोबाइल लावा कम्पनी कीपैड व असलहा बनाने के उपकरण आदि बरामद कर थाना हाजा पर मु0अ0सं0 118/23 धारा 3/5/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता
1- संतोष पाल पुत्र सुंदर पाल उम्र करीब 27 वर्ष निवासी ग्राम गडरियन की अडार मजरे जमरावा थाना हुसैनगंज जनपद फतेहपुर
बरामदगी-
1. दो अदद तमंचा 12 बोर
2. 11 अदद तमंचा 315 बोर
3. एक अदद कारतूस जिन्दा 12 बोर
4. एक अदद कारतूस जिन्दा 315 बोर
5. एक अदद मोबाइल लावा कम्पनी कीपैड
अवैध असलहे बनाने के लिए बरामद शुदा सामान-
1. चार अदद छोटी बडी नाल लोहा
2. एक अदद निहाथी लोहा
3. एक अदद हथौडी
4. एक अदद धौकनी पंखा
5. एक अदद पकड
6. एक अदद छेनी बड़ी
7. एक अदद छेनी छोटी
8. दो अदद आरी ब्लेड
9. एक अदद गुनिया
10. एक अदद सूजा
11. एक अदद लकड़ी की बेटी
12. एक अदद चिमटा जिसकी एक भुजा आधी कटी 13. एक अदद भट्टी खोदने के लिए लोहे की छड
14. एक अदद छोटी रिंच
15. दो अदद छोटे बड़े बोल्ट
16. चार अदद छोटे बड़े ड्रिल गार्ड
17. आठ अदद छोटी बड़ी पतली व मोटी स्प्रिंग
18. तीन अदद छोटी बड़ी लोहे की चादर
19. एक अदद तवा
20. एक अदद बोर नापने की 315 बोर कारतूस नुमा सुम्मी
21. एक अदद रेती
22. चार अदद छोटे बड़े ड्रिल गार्ड
23. आठ अदद छोटी बड़ी पतली मोटी स्प्रिंग 24. एक अदद बोर नापने की 315 बोर कारतूस नुमा सुम्मी
25. एक अदद छोटी छेनी
26. चार अदद छोटी बडी नाल लोहा
27. दो अदद मोमबत्ती
28. एक अदद माचिस
-अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-
1. मु0सं0 35/20 धारा 3/5/25 आर्य एक्ट थाना हुसैनगंज फतेहपुर 2. मु0अ0सं0 173/20 धारा 3/5/25 आर्ग एक्ट थाना हुसैनगंज फतेहपुर
3. मु0अ0सं0 188/16 धारा 60 आबकारी अधि0 थाना हुसैनगंज फतेहपुर
4. मु0अ0सं0 146/12 धारा 25 आयुध अधि0 थाना हुसैनगंज फतेहपुर 5. मु0अ0सं0 91/07 धारा 5/25 आर्म एक्ट थाना हुसैनगंज फतेहपुर
6. मु0अ0सं0 92/07 धारा 25 आर्ग एक्ट थाना हुसैनगंज फतेहपुर
7. मु0सं0 161/07 धारा 25 आर्म एक्ट थाना हुसैनगंज फतेहपुर
गिरफ्तार करने वाली टीम
थाना जहानाबाद पुलिस टीम
1. थानाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा
2. उ0नि0 विनोद कुमार सिंह
3. उ0नि0 प्रशान्त कटियार
एसओजी टीम प्रथम
1. प्रभारी एसओजी अनिरुद्ध कुमार द्विवेदी
2. हे0का0 अनिल सिंह
3. हे0का0 पंकज सिंह
4. का0 रवि कुमार
5. हे0का0 शैलेन्द्र कुशवाहा
6. का0 मुकेश कुमार
7. का0 फूलचन्द्र
8. का0 अतुल त्रिपाठी
INF न्यूज रणविजय सिंह फतेहपुर