home page

बस्ती – सिद्धार्थ नगर विधान परिषद चुनाव में खिला कमल

सुभाष यदुवंश बने एमएलसी      
 | 
बस्ती – सिद्धार्थ नगर विधान परिषद चुनाव में खिला कमल

 बस्ती – सिद्धार्थ नगर विधान परिषद चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के सुभाष यदुवंश चुनाव जीत गये हैं। इन्हें पांच हजार एक सौ सड़सठ(5168) मत मिले और उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी समाजवादी पार्टी के संतोष यादव सन्नी को आठ सौ सतासी (887) वोट मिले। सुभाष यदुवंश ने चार हजार दो सौ अस्सी(4280) वोटों से जीत हासिल की।

आज प्रातः आठ बजे से शिवहर्ष किसान पीजी कॉलेज में कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना शुरू हुई। तीनों जिलों बस्ती, सिद्धार्थनगर और संतकबीरनगर के 37 बूथों की मतों की गिनती के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी सौम्या अग्रवाल ने भाजपा प्रत्याशी सुभाष यदुवंश को विजयी घोषित किया।

भाजपा के सुभाष यदुवंश को 5203 वोट मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा के संतोष यादव सन्नी को महज 909 वोट ही मिले।

सुभाष यदुवंश 4294 वोट से चुनाव जीते। वहीं, निर्दलीय प्रत्याशी राजू सैनी को मात्र 42 वोट मिले। 104 मत अवैध घोषित किए गए। सुभाष यदुवंश की जीत के बाद भाजपाइयों में खुशी की लहर दौड़ गई।
जिला निर्वाचन अधिकारी सौम्या अग्रवाल ने सुभाष यदुवंश को प्रमाण पत्र सौंपा। मतगणना के दौरान जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल, प्रेक्षक एसपी आनंद, पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव, सीडीओ डॉ.राजेश प्रजापति, एडीएम अभय कुमार मिश्र आदि मौजूद रहे।

बस्ती से अजय यादव की रिपोर्ट ब्यूरो चीफ