बेर खिलाने के बहाने बुलाकर किशोरी से युवक ने किया दुष्कर्म

बस्ती -
रुधौली बस्ती रुधौली थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी को बेर खिलाने के बहाने बुलाकर दुष्कर्म करने का एक मामला सामने आया है जिसको लेकर पीड़िता की बहन ने रुधौली पुलिस को तहरीर देकर मारपीट, धमकी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था लेकिन अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती से गुहार लगाकर दुष्कर्म का मुकदमा पंजीकृत करवाया। रुधौली पुलिस आरोपित रामू साहनी के खिलाफ दुष्कर्म पास्को एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि वादिनी द्वारा थाना रुधौली पर सूचना दी गई कि उसकी 12 वर्षीय नाबालिक बहन के साथ 1 व्यक्ति द्वारा उसको बहला-फुसलाकर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया इस सूचना को तत्काल संज्ञान में लेते हुए थाना स्थानीय पर मु० अ० सं० 46/2023 धारा 376(3)/504/506 ipc व 3/4 पॉक्सो Act के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही थी। देर शाम को अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है थाना क्षेत्र के रामू साहनी पुत्र मालिकराम उम्र 30 वर्ष निवासी डडवा खुर्द थाना रुधौली जनपद बस्ती का निवासी है।
इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार,हेड कांस्टेबल सुरेश चंद्र गिरी, शैलेन्द्र दुबे,अनिल यादव अमित सिंह थाना रुधौली मौजूद रहे।
अजय यादव ब्यूरो चीफ बस्ती