भाजपा जिला मंत्री रवि जायसवाल के नेतृत्व में उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक का जिले में भव्य स्वागत

डिप्टी सीएम बनने के बाद दूसरी बार जिले में आगमन पर कार्यकर्ताओं में खासा जोश दिखाई दे रहा है। जिले की सीमा में पहुंचने पर सबसे पहले भाजपा युवा मोर्चा जिला मंत्री रवि जायसवाल के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया।
प्रदेश सरकार में उप मुख्यमंत्री बनने के बाद रविवार को दूसरी बार बस्ती आए बृजेश पाठक का यहां भव्य स्वागत हुआ। जगह-जगह पर कार्यकर्ताओं ने काफिला रोककर उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया। इस दौरान पार्टीजनों के बीच माल्यार्पण करने की होड़ लगी रही।
डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने बस्ती से सिद्धार्थनगर जिले की सीमा में प्रवेश किया। रुधौली बाजार में भाजपा युवा मोर्चा जिला मंत्री रवि जायसवाल की अगुवाई में उनका स्वागत किया गया। रुधौली बाजार में भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ स्वागत किया। उनका काफिला रुधौली बाजार के मुख्य मार्ग पर रुका। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस दौरान जय श्री राम के नारे लगाए गए।
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक सिद्धार्थनगर जिले में जाते समय वाहनों के काफिले के साथ रुधौली पहुंचे। यहां पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया गया। डिप्टी सीएम बनने के बाद दूसरी बार जिले में आगमन पर कार्यकर्ताओं में खासा जोश दिखाई दे रहा है। जिले की सीमा में पहुंचने पर सबसे पहले भाजपा युवा मोर्चा जिला मंत्री रवि जायसवाल ने स्वागत किया।
भाजपा युवा मोर्चा जिला मंत्री रवि जायसवाल के नेतृत्व में रुधौली बाजार में उत्तर प्रदेश के यसस्वी उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक को भाजपा जिलाध्यक्ष महेश शुक्ला के साथ गदा भेट कर स्वागत किया गया।जिसमे भाजपा युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष अंकित त्रिपाठी, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष सुजीत सोनी, सुमित त्रिपाठी, विनोद मोदनवाल, केदारनाथ मोदनवाल, मंगल सिंह,गोपाल सिंह, मन्नी पाठक, प्रदीप शर्मा, अजीत गुप्ता,सूरज सिंह,आयुष जायसवाल, आलोक चौधरी, अंगद गौतम, अनूप चौधरी, विकाश जायसवाल एवं सैकड़ों कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे।
रिपोर्ट अजय यादव ब्यूरो चीफ बस्ती