महिलाओं के लिए भी अग्निवीर वायु हेतु मांगे जाएंगे आवेदन
Fri, 21 Oct 2022
| 
मीडिया स्वर्णिम भारत टीवी उत्तर प्रदेश
भारतीय वायु सेना में पहली बार महिलाओं के लिए भी अग्निवीर वायु हेतु मांगे जाएंगे आवेदन
जिलाधिकारी डॉ0 उज्जवल कुमार ने बताया कि अग्निवीर वायु इनटेक 01/2023 की भर्ती हेतु विज्ञापन दिनांक 02 नवम्बर, 2022 को जारी होगा एवं आॅनलाइन रजिस्ट्रेशन दिनांक 08 नवम्बर से 23 नवम्बर, 2022 तक होगा। इस बार भारतीय वायु सेना में पहली बार महिलाओं के लिए भी अग्निवीर वायु हेतु आवेदन मांगे जाएंगे। भारतीय वायु सेना की अग्निपथ स्कीम के तहत अग्निवीर वायु की माह जनवरी, 2023 में रैली भर्ती की जायेगी। यह जानकारी जनपद के अधिक से अधिक विद्यार्थियों तक पहुॅचाने की अपेक्षा की गयी है ताकि वे अभी से अपने आप को तैयार कर सके।
संवाददाता काशीराम मौर्य जनपद गोंडा