home page

शोभायात्रा में निकली झांकियों पर पुष्पवर्षा, लगे जयश्रीराम के नारे

 | 
शोभायात्रा में निकली झांकियों पर पुष्पवर्षा, लगे जयश्रीराम के नारे

बस्ती - शोभायात्रा में निकली झांकियों पर पुष्पवर्षा

 शोभायात्रा में पुष्प वर्षा, लगे जयश्रीराम के नारे

 झांकियों में रथों पर विराजमान होकर नगर भ्रमण को निकले प्रभु पुष्प वर्षा का किया गया स्वागत

भाजपा पदाधिकारियों ने शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा कर स्वागत

पुष्प वर्षा कर युवा समाजसेवी, नगर पंचायत अध्यक्ष पद प्रत्याशी रवि जायसवाल ने किया स्वागत

बस्ती जिले के नगर पंचायत रुधौली में होने वाले मानस ज्ञान यज्ञ थाने के सामने शिव मंदिर पर शोभायात्रा निकाला गया यात्रा के दौरान जगह-जगह भाजपा युवा मोर्चा जिला मंत्री एवं नगर पंचायत पद के प्रत्याशी रवि जायसवाल के नेतृत्व में पुष्प वर्षा किया गया एवं शिव मंदिर परिसर में जलपान की व्यवस्था कराया गया रवि जायसवाल जी के नेतृत्व में किया गया।

रथ पर सवार भगवान राम पर नगर पंचायत पद के प्रत्याशी रवि जायसवाल ने फूलों की वर्षा की। रवि जायसवाल ने कहा कि सनातन संस्कृति हमें आपसी एकता और भाईचारे के साथ रहने की प्रेरणा देती है। हमें परिवार और संबंधों का निर्वहन करते हुए एक दूसरे का सहयोग करना चाहिए।

आपको बता दें कि रुधौली थाने के सामने शिव मंदिर पर पहुंचने पर पुष्प वर्षा करते हुए युवा भाजपा युवा मोर्चा जिला मंत्री एवं नगर पंचायत पद के प्रत्याशी रवि जायसवाल ने अपने समर्थकों के साथ स्वागत किया। इस दौरान भक्तिमय गीतों, हर हर महादेव, जय श्री राम के नारों से पूरा नगर क्षेत्र गुंजायमान रहा।

अजय यादव ब्यूरो चीफ बस्ती