home page

शोभा यात्रा के साथ श्रीमदभागवत कथा का शुभारम्भ

 | 
शोभा यात्रा के साथ श्रीमदभागवत कथा का शुभारम्भ

खुनुवा (एस एन बी) शोहरतगढ विकास क्षेत्र के लुचुइयां ग्राम पंचायत मे स्थित प्राचीन शिव मन्दिर में आयोजित संगीतमयी श्रीमदभागवत कथा का शुभारम्भ शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। डोई तिराहा पर शिव मंदिर के पास डोई नदी में जल भरते समय श्रद्धालुओं के जयघोष से नदी तटीय पर स्थित डोई चौराहा गुंजायमान हो उठा।
आचार्य पंडित संतोष शुक्ल जी महाराज के  नेतृत्व में लुचुइया गांव मे स्थित प्राचीन शिव मंदिर  से  चल कर  महदेवा नानकार होते हुए कलश यात्रा   डोई तिराहा पर स्थित डोई नदी के तट पर पहुंची। यात्रा में आगे बाजे की धुन पर मंगल गीत गाती महिलाओं का समूह आकर्षक छटा बिखेर रहा था। बच्चे व युवा भक्ति गीतों पर नृत्य करते हुए चल रहे थे। नदी तट पर कलश पूजन के उपरांत महिलाये ने जल भरा। ततपश्चात यात्रा महदेवा नानकार होते हुए कथा मंडप स्थल लुचुइया मे पहुंची। जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश की स्थापना हुई। संगीतमयी श्रीमदभागवत कथा के आयोजक प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष डा.पवन मिश्र ने बताया कि 21 अप्रैल शुक्रवार से शुरू हुए कथा का समापन 29 अप्रैल दिन शनिवार को हवन पूजन व महाप्रसाद के साथ समापन होगा। कलश यात्रा मे हजारो की संख्या मे क्षेत्र के श्रद्धालु मौजूद रहे। इस अवसर पर
   मुख्य रूप से कथा के आयोजक डा.पवन मिश्र, गणेशकान्त उपाध्याय, विन्ध्याचल गिरी,गंगाधर मिश्र, विजयपाल मिश्र, भाजपा के मीडिया प्रभारी राघवेन्द्र द्विवेदी,पंकज चौबे,सुनील सिंह, राममिलन चौधरी,रामधनी,उपेन्द्र नाथ उपाध्याय, राम कृष्ण पाण्डेय, कौशलेंद्र त्रिपाठी,फरसा बाबा आदि लोगो के साथ सैकडो लोग मौजूद रहे।

रिपोर्ट - नरेश यादव