home page

भारतीय उद्योग व्यापार मंडल कन्हई पुर बाजार में हुआ गठन

 | 
भारतीय उद्योग व्यापार मंडल कन्हई पुर बाजार में हुआ गठन

सुल्तानपुर लंभुआ विधानसभा क्षेत्र की प्रमुख बाजार कन्हई पुर में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का गठन हुआ। गठन के कार्यक्रम  में मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे प्रदेश महामंत्री श्री रवींद्र त्रिपाठी ने कहा कि जब हम संगठित रहेंगे तभी हमारी रक्षा संभव है त्रिपाठी ने कहा कि भारतीय उद्योग व्यापार मंडल संपूर्ण अखंड भारत देश का इकलौता ऐसा व्यापार मंडल है जो सदैव व्यापारी हित में संघर्ष करता है और अपने व्यापारियों के साथ पदाधिकारियों के साथ कंधे से कंधा मिला कर खड़ा रहता है। प्रदेश महामंत्री ने आगे कहा कि आप सभी लोग निडर होकर बिना भय के अपना व्यापार करें आपका कोई उत्पीड़न नहीं करने पाएगा चाहे वह सरकारी व्यक्ति हो या गैर सरकारी। यदि कोई व्यापारियों की तरफ आंख उठाने का प्रयास करेगा तो उसे मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।
वर्तमान प्रदेश व केंद्र सरकार व्यापारी हित में जनहित में किसान हित में सब के हित में कार्य कर रही है कानून व्यवस्था उत्तर प्रदेश की बेहतर है और विद्युत आपूर्ति सबको बेहतर मिल रही है
कन्हई पुर बाजार के गठन के लिए प्रभारी बनाए गए शीतला जयसवाल ने कहा कि हम लोगों का सौभाग्य है कि हमें रवींद्र त्रिपाठी के रूप में एक संघर्षशील व्यापारी हित में कार्य करने वाला सर्वमान्य नेता मिले है जो कि हमेशा व्यापारी हित में सोचते रहते हैं जिनकी पहचान आज प्रदेश ही नहीं पूरे देश में संघर्षशील व्यापारी के नेता के रूप में है।
कार्यक्रम में उपस्थित प्रतापगंज बाजार के अध्यक्ष अजय यादव ने नवागंतुक पदाधिकारियों को माला पहना कर संगठन की रीतियों नीतियों के बारे में बताया।
प्रतापगंज बाजार के कोषाध्यक्ष इमरान साबरी ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी।
सर्वसम्मति से  अजय जयसवाल को अध्यक्ष अमित मोदनवाल को महामंत्री वीरेंद्र सिंह को संगठन मंत्री संतोष हेलवाई को प्रचार मंत्री आलोक सिंह को कोषाध्यक्ष अब्दुल कयूम को युवा प्रभारी तथा विनोद वर्मा को युवा कोषाध्यक्ष के रूप में चुना गया। विनय कुमार सरोज प्रमोद कुमार उपाध्याय को उपाध्यक्ष चुना गया।
नवनिर्वाचित सभी पदाधिकारियों को प्रदेश महामंत्री रवींद्र त्रिपाठी मैं हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम सभी पदाधिकारी अपने कर्तव्य को पालन करते हुए व्यापारी हित में अनवरत कार्य करते रहें।
गठन के बाद व्यापारियों ने बाजार में जुलूस निकालकर व्यापारियों का अभिवादन किया।

रिपोर्ट - अनुराग शर्मा जिला संवाददाता सुल्तानपुर