home page

अवैध अतिक्रमण व प्रतिबंधित पॉलिथीन पर उपजिलाधिकारी ने चलाया अभियान

अवैध अतिक्रमण व प्रतिबंधित पॉलिथीन पर उपजिलाधिकारी ने चलाया अभियान
 | 
बस्ती समाचार
बस्ती समाचार

बस्ती:अवैध अतिक्रमण व प्रतिबंधित पॉलिथीन पर उपजिलाधिकारी ने चलाया अभियान

अजय यादव की रिपोर्ट ब्यूरो चीफ बस्ती

 
रुधौली बस्ती:उच्चाधिकारियों के निर्देश के क्रम में गुरुवार को रुधौली तहसील, नगर पंचायत और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने नगर पंचायत क्षेत्र में प्रतिबंधित पॉलिथीन व अवैध अतिक्रमण को लेकर अभियान चलाया चलाकर छापेमारी की। कार्रवाई में प्रतिबंधित पॉलिथीन का प्रयोग करने वाले चार व्यापारियों पर चालान कर राजस्व टीम ने जुर्माना वसूला, जबकि दुकान बंद कर फरार हुए आधा दर्जन व्यापारियों के घर पर कारण बताओ नोटिस चस्पा कर दी गई है। दूसरी ओर अवैध अतिक्रमण को लेकर पुलिस ने पांच वाहनों का चालान कर जुर्माना वसूला।
बताते चलें कि जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल के निर्देश के क्रम में गुरुवार को उपजिलाधिकारी गुलाबचंद्रा के नेतृत्व में राजस्व टीम, अधिशासी अधिकारी अवनीश सिंह के नेतृत्व में नगर पंचायत के टीम व पुलिस बल की सुरक्षा के साथ पहुंचे प्रभारी निरीक्षक रामकृष्ण मिश्रा द्वारा संयुक्त अभियान चलाकर छापेमारी की गई।

जिलाधिकारी गुलाब चंद्र ने बताया कि जनपद के उच्चाधिकारियों के निर्देश के क्रम में इस तरह की कार्रवाई लगातार की जाती रहेंगी, अतिक्रमणकारियों से अपील है कि वह जल्द ही अवैध रूप से किए गए अतिक्रमण को स्वयं हटा ले। इस दौरान राजस्व निरीक्षक देवेंद्र यादव ,लेखपाल अजय कुमार वर्मा राहुल सिंह सुनील चौधरी एसआई संतोष कुमार सिंह राजेश दुबे मोहम्मद मुस्तफा आदि मौजूद।