home page

विधायक महेन्द्रनाथ यादव ने शिव भक्तों की सेवा में आयोजित किया भण्डारा

विधायक महेन्द्रनाथ यादव ने शिव भक्तों की सेवा में आयोजित किया भण्डारा
 | 
बस्ती समाचार
बस्ती समाचार

विधायक महेन्द्रनाथ यादव ने शिव भक्तों की सेवा में आयोजित किया भण्डारा

बस्ती। सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव के संयोजन में सोमवार को सिविल लाइन्स के निकट बाबा भद्रेश्वर मार्ग पर भण्डारे का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में शिव भक्तों ने शिविर में प्रसाद ग्रहण किया। सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव ने कावड़ उठाये शिव भक्तों को मनोयोग से प्रसाद दिया। कहा कि भोलेनाथ की अपार कृपा से प्रति वर्ष भण्डारे का आयोजन किया जाता है। यह सेवा और समर्पण का बड़ा अवसर है। भण्डारे के संचालन में विधायक प्रतिनिधि शैलेन्द्र दूबे, जितेन्द्र यादव, अरविन्द सोनकर, विवेक कुमार शुक्ला ‘पिन्टू’ राम सनेही यादव, जावेद पिण्डारी, अमित गौड़, मनोज राना, छोटू मिश्रा, अमरेन्द्र यादव, गोपाल चौधरी आदि ने योगदान दिया।

अजय यादव ब्यूरो चीफ बस्ती