दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

बस्ती: दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार
रिपोर्ट - अजय यादव ब्यूरो चीफ बस्ती
पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक महोदय बस्ती दीपेन्द्र नाथ चौधरी के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी महोदय रुधौली अम्बिका राम के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक रुधौली रामकृष्ण मिश्र के नेतृत्व में रुधौली पुलिस टीम द्वारा आज दिनाँक 16-05-2022 को समय लगभग 11:45 बजे भानपुर तिराहे के पास से मुखबीर की सुचना पर थाना रूधौली पर पंजीकृत मु०अ० सं० -134/22 धारा 376/506 ipc व 3/4 पाक्सो एक्ट के आरोपी अभियुक्त 1- इमरान अहमद पुत्र मुस्तकीम उर्फ भोला निवासी पिरैला गरीब थाना सोनहा जनपद बस्ती को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया।
कल दिनांक 15.05.2022 को पीड़िता द्वारा सूचना मिली कि दिनाँक 12.05.2022 को इमरान अहमद पुत्र मुस्तकीम उर्फ भोला निवासी पिरैला गरीब थाना सोनहा जनपद बस्ती द्वारा मेरे साथ दुष्कर्म किया गया इस सूचना को संज्ञान में लेते हुए प्रभारी निरीक्षक द्वारा थाना रूधौली पर मु.अ.सं. 134/2022 धारा 376/506 ipc व 3/4 पाक्सो एक्ट पंजीकृत कर आगे की कार्यवाही की जा रही रही थी , मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त को भानपुर मोड़ से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ़्तार अभियुक्त का विवरण
1- इमरान अहमद पुत्र मुस्तकीम उर्फ भोला निवासी पिरैला गरीब थाना सोनहा
अभियुक्त का आपराधिक विवरण
1 - मु०अ०सं० 134/2022 धारा 376/506 ipc व 3/4 पाक्सो एक्ट
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण
1- प्र० नि० श्री रामकृष्ण मिश्र थाना रुधौली 2- का० चंद्रकेश प्रजापति थाना रुधौली 3 - का० अभिलाष प्रताप सिंह थाना रुधौली!
4 - का० हरिओम सिंह थाना रुधौली5 - का० जयप्रकाश यादव थाना रुधौली
6- का० दीपक राय थाना रुधौली