समाज को सुसज्जित करने वाले सम्राट अशोक की मनाई गई जयंती

अमेठी -
समाज को सुसज्जित करने वाले अशोक महान की जयंती पर लोगों ने उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। जगदीशपुर विकासखण्ड क्षेत्र के अंतर्गत पूरे गरीबदास मजरे टांडा गांव में सम्राट अशोक की जयंती मनाई गई। जहां प्रधान प्रतिनिधि व ग्रामीणों ने पंचायत भवन में बने अशोक स्तंभ पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया।इस दौरान प्रधान प्रतिनिधि ने कहा कि चक्रवर्ती सम्राट अशोक विश्व के महानतम सम्राटों में से एक थे। सम्राट अशोक को बेहतर कुशल शासन प्रणाली के लिए जाना जाता है। सम्राट अशोक का राज्य काल ईसा पूर्व 272 से ईसा पूर्व 232 था। वे अखंड भारत के निर्माता थे। सम्राट अशोक सत्य, अहिंसा, प्रेम, सहिष्णुता, शांति व शाकाहारी जीवन प्रणाली के पक्षधर थे। कलिंग युद्ध में नरसंहार से द्रवित होकर सम्राट अशोक ने शांति, सामाजिक प्रगति एवं धर्म का प्रचार किया। इस अवसर पर तमाम लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट - रमेश कुमार मंडल प्रमुख अमेठी