पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई

Estimated read time 1 min read


*_समाजवादी पार्टी द्वारा राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के सभी जनपदों में किसानों के मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।_*
   *_समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने आज पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर विधान भवन लखनऊ स्थित चौधरी चरण सिंह जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। श्री अखिलेश यादव ने अपने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि चौधरी चरण सिंह देश के किसानों के सबसे बड़े नेता रहे। उन्होंने जीवन भर किसानों के लिए संघर्ष किया। समाजवादी पार्टी चौधरी चरण सिंह के बताए रास्ते पर चलेगी और किसानों को न्याय दिलाएगी।_*
   *_श्री अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी ने किसानों के सपनों को चकनाचूर कर दिया है। भाजपा ने किसानों से किया एक भी वादा पूरा नहीं किया। भाजपा जिस रास्ते पर देश को ले जाना चाहती है उससे किसान बर्बाद हो जाएगा। श्री यादव ने कहा कि पूरे देश ने देखा किस तरह से लखीमपुर खीरी में किसानों पर थार जीप चढ़ायी गयी। किसानों को कुचल कर मार दिया गया। कर्ज और महंगाई से त्रस्त तमाम किसानों ने आत्महत्या कर ली। किसान आंदोलन में सैकड़ों किसान मारे गए। किसानों को फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य भी नहीं मिला।_*
   *_श्री अखिलेश यादव ने कहा कि चौधरी चरण सिंह उत्तर प्रदेश में कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे। वे दो बार मुख्यमंत्री और केन्द्र में विŸा तथा गृह मंत्री भी रहे। वे देश के पांचवें प्रधानमंत्री भी थेे। उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन भारतीयता और ग्रामीण परिवेश की मर्यादा में जिया। वे गांव-गरीब की आवाज़ थे। उनका ध्येय वाक्य था कि भारत के समस्त किसान आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर हो। उन्होंने कहा कि जब तक किसान और गांव आर्थिक रूप से समृद्ध नहीं होंगे, तब तक भारत तरक्की नहीं कर सकता।_*
   *_इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री सर्वश्री राजेन्द्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष जयशंकर पाण्डेय, विधायकगण महबूब अली, राजपाल बालियान, डॉ0 संग्राम यादव, आशु मलिक, अतुल प्रधान, मोहम्मद फहीम इरफान, अनिल कुमार, अखिलेश यादव सहित डॉ0 राजपाल कश्यप, अरविन्द कुमार सिंह, उदयवीर सिंह, गुलाम मोहम्मद, एमएलसी रणविजय सिंह, रामबृक्ष सिंह यादव, राजपाल सिंह, वरिष्ठ रालोद नेता अनिल दुबे, मंजीत सिंह, रोहित अग्रवाल, विजेन्द्र सिंह, धर्मेन्द्र कौशिक के अतिरिक्त सर्वश्री मुशीर लारी, नाहिद लारी खान, विकास यादव, हाजी मोहम्मद अनवर खां एवं दीपक पाण्डेय आदि ने भी पुष्पांजलि अर्पित की।_*
                     
INF न्यूज़ उत्तर प्रदेश रिपोर्टर राहुल यादव

You May Also Like

More From Author