दो साल में बनकर तैयार होगा अलीगढ़-आगरा हाईवे

Estimated read time 1 min read

अलीगढ़-आगरा हाईवे दो साल में बनकर हो जाएगा तैयार, इन गांवों से होकर गुजरेगा
सरकार की मंशा आगरा एयरपोर्ट को अलीगढ़ के डिफेंस कॉरिडोर से जोड़ने के लिए नए हाईवे और इसके सहारे आर्थिक गलियारा विकसित करने की है। इसे अलीगढ़ शहर के बाहर से गुजर रहे राष्ट्रीय राजमार्ग (नेशनल हाईवे) बाईपास से जोड़कर बनाया जाएगा और आगरा में खंदौली के पास यमुना एक्सप्रेसवे से जोड़ा जाएगा।
केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए बजट में अलीगढ़-आगरा हाईवे के लिए धनराशि की व्यवस्था की गई है। इससे अलीगढ़-आगरा के बीच प्रस्तावित फोरलेन हाईवे का निर्माण अब तेजी पकड़ेगा। 2385 करोड़ रुपये से बनने वाले 65 किमी लंबे इस हाईवे के लिए फरवरी में टेंडर हो गया था। मगर भूमि अधिग्रहण आदि की प्रक्रिया होनी शेष है। अफसरों का दावा है कि अगर सब कुछ सही समय पर होता रहा दो साल के भीतर रफ्तार का यह प्रोजेक्ट तैयार कर लिया जाएगा।


सरकार की मंशा आगरा एयरपोर्ट को अलीगढ़ के डिफेंस कॉरिडोर से जोड़ने के लिए नए हाईवे और इसके सहारे आर्थिक गलियारा विकसित करने की है। इसे अलीगढ़ शहर के बाहर से गुजर रहे राष्ट्रीय राजमार्ग (नेशनल हाईवे) बाईपास से जोड़कर बनाया जाएगा और आगरा में खंदौली के पास यमुना एक्सप्रेसवे से जोड़ा जाएगा। इसलिए यह जेवर एयरपोर्ट का तीसरा विकल्प हाईवे भी अलीगढ़ के डिफेंस कॉरिडोर के लिए होगा।
यमुना एक्सप्रेसवे के सहारे विकसित हो रहे जेवर एयरपोर्ट, अलीगढ़-पलवल मार्ग पर डिफेंस कॉरिडोर व अन्य उद्योगों के कारण अब संबंधित क्षेत्रों में भूमि नहीं बची है। साथ ही अलीगढ़-पलवल मार्ग पर यातायात का बोझ अधिक होने या आपात स्थिति के दौरान यह हाईवे आगरा और यमुना एक्सप्रेसवे तक पहुंचने का विकल्प बनेगा, जो जेवर एयरपोर्ट तक पहुंचाएगा। साथ में अलीगढ़-आगरा के मध्य 85 किमी लंबे दो-लेन हाईवे पर जाम की समस्या से निजात मिलेगी।
नए हाईवे के प्रमुख बिंदु
जेवर एयरपोर्ट के लिए विकल्प मार्ग और अलीगढ़ के डिफेंस कॉरिडोर को आगरा से जोड़ेगा।
अलीगढ़ से हाथरस जनपद होते हुए आगरा जिले के खंदौली तक पहुंचेगा हाईवे।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours