ठंड को देखते हुए नगर में जलवाएं 60 से अधिक अलाव

Estimated read time 1 min read

नगर पंचायत महराजगंज ने ठंड को देखते हुए नगर में जलवाएं 60 से अधिक अलाव
ठंड में लोगों को ठहरने के लिए भी है रैन बसेरे की व्यवस्था
महराजगंज रायबरेली। नगर पंचायत महराजगंज ने कसी कमर ठंड में गरीबों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा उनको मिलेगी सम्पूर्ण व्यवस्था। नगर पंचायत महराजगंज द्वारा कड़ाके की ठंड को देखते हुए नगर पंचायत के कर्मियों के द्वारा जगह-जगह पर अलाव की व्यवस्था करवाई गई है जिससे बेबस असहाय एवं गरीबों के लिए अलाव रामबाण का काम कर रहे हैं।

नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 आजाद नगर वार्ड नंबर 2 आर्य नगर वार्ड नंबर 3 गांधीनगर वार्ड नंबर 4 शांति नगर वार्ड नंबर 5 वरषी नगर वार्ड नंबर 6 रूद्र नगर वार्ड नंबर 7 प्रकाश नगर वार्ड नंबर 8 पैगंबर नगर वार्ड नंबर 9 आनंद नगर 10जाकिर हुसैन नगर प्रत्येक वार्ड में 6 जगहों पर अलाव की व्यवस्था नगर पंचायत द्वारा करवाई गई है वहीं रात में ठहरने की व्यवस्था भी नगर पंचायत परिसर में रैम बसेरा के रूप में है व्यवस्थापक एवं नगर पंचायत के लिपिक यमुना प्रसाद ने बताया कि नगर पंचायत में ही रैन बसेरा की व्यवस्था कराई गई है गरीबों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होने दी जा रही है। अगर कोई रैन बसेरे का इस्तेमाल करना चाहता है तो बसेरे में आकर रात काट सकता है। नगर पंचायत महराजगंज मे 60 से अधिक जगहों पर अलाव की व्यवस्था कर रखी है वही रैन बसेरे की होने की वजह से ठंड में लोगों को काफी राहत मिल रही है।

संवाददाता असगर अली महाराजगंज रायबरेली

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours