नमाज से पहले जामा मस्जिद का छज्जा टूट कर गिरा, 12 लोग घायल

Estimated read time 1 min read

नमाज से पहले जामा मस्जिद का छज्जा टूट कर गिरा, 12 लोग घायल
यूपी के औरैया जिले में नमाज से पहले जामा मस्जिद का छज्जा टूटकर गिर गया। घटना में 12 लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
औरैया जिले में दिबियापुर थाना क्षेत्र के कस्बा स्थित जामा मस्जिद के जर्जर छज्जे पर सुबह नमाज से पूर्व कुछ लोग खड़े थे। तभी अचानक से छज्जा गिर गया। जिससे छज्जे पर व नीचे खड़े लगभग 12 लोग घायल हो गए।

घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां से लगभग सात लोगों को डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज चिचौली रेफर कर दिया।
जहां उनका इलाज किया गया। इस संबंध में सीओ सिटी महेंद्र प्रताप ने बताया कि छज्जा जर्जर था। जिस पर क्षमता से अधिक लोग खड़े थे। तभी छज्जा अचानक से टूट कर नीचे गिरा। जिससे लगभग 12 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी खतरे के बाहर बताए गए हैं।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours