विजय उत्सव को लेकर भाजपा की हुई बैठक

Estimated read time 1 min read

लालगंज भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष बुद्धीलाल पासी की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं की बैठक आहूत की गई जिसमें जिला पदाधिकारी, विधानसभा प्रभारी ,विधानसभा संयोजक, मंडल अध्यक्ष ,मंडल प्रभारी व अन्य वरिष्ठ भाजपाई मौजूद रहे। बैठक का संचालन जिला महामंत्री शरद सिंह के द्वारा किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष बुद्धी लाल पासी ने कहा कि लोकसभा चुनाव के परिणाम भले ही हमारी अपेक्षा के अनुरूप नहीं आए हैं लेकिन फिर भी हमें हताश होने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से फिर से एक जुटता के साथ संगठन के कार्यों में लगने का आह्वान किया।

9 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश की बागडोर संभालने जा रहे हैं। सभी कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में शपथ ग्रहण के दौरान विजय उत्सव मनाएंगे। जिला अध्यक्ष ने कहा कि विपक्ष कि भ्रष्टाचार में डूबी पार्टियां मिलकर भी भाजपा के आंकड़े के पास भी नहीं फटक पाई है। फिर भी ऐसा प्रदर्शन कर रही हैं जैसे की जनता ने उन पर विश्वास जताया हो। उन्होंने कांग्रेस पर तंज करते हुए कहा कि जो पार्टी एक सैकड़ा सीट भी ना जीत पाई हो वह जुगाड़ बनाकर सरकार बनाने में लगी हुई है। वहीं भाजपा मोदी सरकार की अपनी विकास योजनाओं की बदौलत एक बार फिर से सरकार बनाएगी और फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में काम करेंगे। बैठक का समापन जिला उपाध्यक्ष दल बहादुर सिंह ने किया इस मौके पर जिला महामंत्री दिनेश त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष जय तालरेजा, जिला महामंत्री अमरेश मौर्य, विधानसभा संयोजक सुशील शुक्ला, मंडल अध्यक्ष मनोज अवस्थी  मंडल प्रभारी यतीन सिंह चौहान, मुनीष अग्रवाल ,रमाकांत मिश्रा, राधेश्याम पाल, खीरो मंडल अध्यक्ष शिवराम सिंह ,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुधा अवस्थी, जिला मंत्री विवेक शुक्ला, शिवेंद्र सिंह, जंग बहादुर सिंह आदि भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।

रिपोर्ट-असगर अली

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours