दुर्गा पूजा महोत्सव में कार्यकर्ताओं का किया उत्साह बर्धन

Estimated read time 1 min read

दिव्यता और भव्यता के लिये मशहूर है सुलतानपुर की दुर्गापूजा : राम प्रपन्नाचार्य

सुलतानपुर में दशहरे से शुरू होता है दुर्गा पूजा महोत्सव

सुलतानपुर।सोमवार को शहर की ऐतिहासिक दुर्गा पूजा महोत्सव में जगद्गुरु श्री स्वामी बाल स्वामी कुशभुवनपुर पीठाधीश्वर महंत राम प्रपन्नाचार्य,स्वामी भास्कराचार्य परमहंस महाराज,ठोरी पांडेपुर बक्सर बिहार ,विहिप के काशी प्रांत के विशेष संपर्क प्रमुख नागेन्द्र सिंह एडवोकेट, भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी, विभाग मंत्री विहिप रमेश दूबे, स्वामी एवं अनरूद्धाचार्य जी महाराज आदि ने विश्व हिन्दू परिषद के कैंप कार्यालय में बैठकर कार्यकर्ताओं का उत्साह बर्धन किया।

इसके बाद शहर के शाहगंज चौराहे के पहले नवयुवक दल (रजि.) समाज सेवी संस्था सुलतानपुर द्वारा दशकों से मेले में आए हुए दर्शानार्थियों के लिए मां के प्रसाद का वितरण किया जाता है सोमवार को कन्या भोज व पूजन के बाद मां के प्रसाद के वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी प्रपन्नाचार्य ने किया। इस दौरान स्वामी राम प्रपन्नाचार्य महाराज ने कहा सुलतानपुर की दुर्गा पूजा दिव्यता और भव्यता के लिये मशहूर है।यहां देशभर से लोग दुर्गापूजा महोत्सव देखने के लिए आते हैं। उन्होंने कहा दुर्गा पूजा भारत के लोकप्रिय और अत्यंत महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है।

दुर्गा पूजा महोत्सव में देवी दुर्गा की पूजा शक्ति के रूप में की जाती है।इस मौके पर नव युवक दल (रजि.) संस्था के संस्थापक विजय प्रधान,अध्यक्ष राहुल जायसवाल, प्रबंधक ज्ञान प्रकाश जायसवाल,महामंत्री सुनील द्विवेदी, व्यवस्थापक आशीष तिवारी,विपिन सिंह उपाध्याक्ष, राकेश जायसवाल कोषाध्यक्ष एवं सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश कसौधन आदि मौजूद रहे।

रिपोर्टर- अनुराग शर्मा

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours