*उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में चयनित विद्यार्थियों का सम्मान समारोह*
कानपुर: *कंपटीशन अड्डा एवं डिफेंस फिजिकल अकैडमी* द्वारा *उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा* में चयनित विद्यार्थियों को सम्मानित करने के लिए एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर *कर्नल प्रफुल्लित वर्मा जी,सूबेदार मेजर समरजीत सिंह जी, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
समारोह में लगभग 43 चयनित प्रतिभाशाली मेधावीयों, *चयनित लड़कियों और लड़कों लक्ष्मी ,पूजा सिंह,निधी यादव,शिवानी, वर्षा गुप्ता,शिवांगी पाण्डेय,खुशी यादव,ज्योति वर्मा,सागर सिंह,राज पटेल,विनय कुशवाहा,नवनीत तिवारी,गौरव यादव,अंकित तिवारी,रोहित वर्मा,सुमित वर्मा , अभिषेक,अनुराग,नितिन यादव,विष्णु,अवनीश यादव,आयुष गुप्ता,सुमित दिवाकर,प्रदुमन्न, आशीष सिंह चौहान (SSC) आदि कुल 42 लोगो का उत्तर प्रदेश पुलिस मे फाइनल सिलेक्शन हुआ है इन बच्चों को माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया* तथा *उन्हें आशीर्वाद देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई*। यह आयोजन विद्यार्थियों की कठिन मेहनत, समर्पण और सफलता को मान्यता देने के उद्देश्य से किया गया, जिससे वे आगे भी प्रेरित होकर राष्ट्र सेवा में अपना योगदान दे सकें।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों ने चयनित विद्यार्थियों को मार्गदर्शन दिया और उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं। इस सम्मान समारोह ने विद्यार्थियों में उत्साह और आत्मविश्वास का संचार किया, जिससे वे अपने आगामी दायित्वों को पूरी निष्ठा के साथ निभाने के लिए प्रेरित हों। उपरोक्त चयनित बच्चों के अध्यापन और परीक्षाओं की तैयारी में अरविन्द वैश्य सर एवं फिजिकल की तैयारी में मनोज जी की महती भूमिका रही।
कंपटीशन अड्डा GK,GS BY ARVIND VAISHY एवं डिफेंस फिजिकल अकैडमी* के इस संयुक्त प्रयास ने एक प्रेरणादायक संदेश दिया, जिससे समाज में शिक्षा और अनुशासन की महत्ता को बल मिला। साथ ही कुछ नंबरो से असफल विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाया गया।
इस दरमियान लगभग सैकड़ो बच्चें उपस्थित रहे।।
+ There are no comments
Add yours