छेड़छाड़ करने से रोकने पर युवक की गोली मारकर हत्या

Estimated read time 0 min read

छेड़छाड़ करने से रोकने पर युवक की गोली मारकर हत्या, तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज
पंजाब के तरनतारन में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोप है कि इन युवकों का मृतक के साथ कुछ दिन पहले झगड़ा हुआ था। इसी रंजिश में वारदात को अंजाम दिया गया है
पंजाब के तरनतारन के गांव पंडोरी गोला में पुरानी दुश्मनी के चलते कुछ युवकों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान गुरसेवक सिंह के रूप में हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। शव को शव गृह में रखवाया है। मृतक के परिजनों का कहना है कि मृतक की गांव के कुछ युवकों ने हत्या की है।
पिछले दिनों छेड़छाड़ करने से रोकने पर इन युवकों का गुरसेवक सिंह से झगड़ा हो गया था। इसके कुछ दिन बाद राजीनामा कर लिया था लेकिन उसी रंजिश के चलते युवकों ने गुरसेवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी गोइंदवाल रविशेर सिंह मौके पर पहुंचे।


उन्होंने कहा कि जिन तीन युवकों के पास राइफलें थीं, उन्होंने गुरसेवक सिंह की गोली मारकर हत्या की है। डीएसपी ने बताया कि पुलिस ने रोहित, जगदीश कुमार उर्फ टाटा और सैम नाम के युवकों के खिलाफ कत्ल का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours