कुएं में उतराता हुआ मिला युवती का शव

Estimated read time 1 min read

यूपी के फतेहपुर जिले में युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है।
फतेहपुर जिले में सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के हसनपुर कसार गांव में खेत में कुएं से मंगलवार दोपहर हत्या कर फेंका गया युवती का शव मिला। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। कमर पर ईंट-पत्थर भरी बोरी बंधी थी, जिससे शव उतरा न सके। हत्या से पहले दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है।


थाना क्षेत्र के एकौनागढ़ मार्ग पर हसनपुर कसार गांव निवासी रविशंकर सिंह का कुआं है। बुधवार दोपहर वह खेत पर थे।

दुर्गंध आने पर कुएं के पास पहुंचे। कुएं में युवती का शव उतराता देखकर रविशंकर ने पुलिस को खबर दी। पुलिस ने अग्निशमन कर्मियों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। शव में रस्सी से ईंट लदी बोरी बंधी थी। शव निकालते समय रस्सी टूटने से बोरी कुएं में चली गई। मौके पर सुल्तानपुर घोष के साथ कौशांबी जिला कड़ाधाम थाने की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची।

पुलिस ने ग्रामीणों से शव की पहचान का प्रयास किया। पुलिस ने युवती की उम्र करीब 25 साल के आसपास होने का अनुमान लगाया है। शव करीब चार से पांच दिन पुराना माना जा रहा है। एएसपी विजय शंकर मिश्र ने बताया कि युवती लाल रंग का कढ़ाईदार कुर्ता, काले रंग की सलवार पहने थी। दाहिने हाथ में लाल रंग की चूड़ी, पैर में काला धागा बंधा था। चेहरे पर कूंचने की चोट और दांत भी टूटे दिखे।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours