चार दिन से नहीं निकली धूप ठंड से ठिठुरते रहे लोग

Estimated read time 1 min read

चार दिन से नहीं निकली धूप…लगातार दूसरे दिन बारिश, ठंड से ठिठुरते रहे लोग, ये है अलर्ट
मौसम विभाग प्रमुख डॉ. एसएन पांडेय ने बताया कि छह और सात जनवरी को महानगर और आसपास के क्षेत्रों में घना कोहरा भी रहेगा। आठ जनवरी से हल्की धूप निकल सकती है।
कानपुर में पिछले चार दिन से धूप नहीं निकली। इस बीच लगातार दूसरे दिन हुई बारिश ने ठंड के साथ मुसीबत और बढ़ा दी। करीब तीन मिमी बारिश दर्ज की गई। ठंड और गलन के बीच लोग दिनभर ठिठुरते रहे। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से नमी लेकर आने वाली हवाएं अभी बारिश और कराएंगी।
शनिवार को भी बादल रहेगा, धूप नहीं निकलेगी। इस बीच अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम 12.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम पारा निर्धारित तापमान से 3.8 डिग्री सेल्सियस कम है। लंबे समय बाद हवा में अधिकतम नमी (95 प्रतिशत) से न्यूनतम नमी (96 प्रतिशत) ज्यादा रही।

मौसम विभाग प्रमुख डॉ. एसएन पांडेय ने बताया कि छह और सात जनवरी को महानगर और आसपास के क्षेत्रों में घना कोहरा भी रहेगा। बताया कि आठ जनवरी से हल्की धूप निकल सकती है। इसके बाद ठंड और तेज होगी। अभी बादलों की वजह से शीतलहर कम होने से हाड़ कंपाने वाल ठंड से राहत है।
अगले छह दिनों में तापमान
6 को अधिकतम 17, न्यूनतम 10
7 को अधिकतम 20, न्यूनतम 9
8 को अधिकतम 22, न्यूनतम 10
9 को अधिकतम 14, न्यूनतम 10
10 को अधिकतम 20, न्यूनतम 12
11 को अधिकतम 20, न्यूनतम 11
रिपोर्ट – शिव गिरिजेश शुक्ला कानपुर

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours