ड्यूटी से लौटकर महिला सिपाही ने दी जान

Estimated read time 1 min read

यूपी के उन्नाव जिले से 25 साल की महिला सिपाही के सुसाइड करने की खबर सामने आई है। महिला सिपाही पुलिस लाइन की बैरक में फंदे से लटकी मिली है। कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। महिला सिपाही गुरुवार शाम ड्यूटी से लौटकर आई थी। कुछ देर बाद उसने फंदा लगाकर जान दे दी। महिला सिपाही बागपत की रहने वाली थी जो 2019 यानी 4 साल पहले पुलिस की नौकरी ज्वाइन हुई थी। डेढ़ साल पहले ही उसका उन्नाव ट्रांसफर हुआ था। फिलहाल पुलिस सुसाइड की वजह क्या है ये पता लगाने में जुटी है? इस मामले पर पुलिस के सीनियर अधिकारी अभी कुछ कहने तो तैयार नहीं है।

IMAGE INF

 एएचटीयू थाने में तैनात थी महिला सिपाही
मृतका महिला सिपाही का नाम मीनू धामा है। जो पुलिस लाइन स्थित एएचटीयू थाने में तैनात थी। जानकारी के अनुसार, गुरुवार शाम पुलिस लाइन की महिला बैरक में ही उसने फांसी लगा ली। उसके चीखने पर बैरक में मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने उसे फंदे पर लटका देखा तो आनन-फानन में नीचे उतारा और अफसरों को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे अफसर उसे नजदीकी अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया। जब तक जिला अस्पताल लेकर पहुंचे तब तक उसकी मौत हो गई। इसके बाद महिला सिपाही का शव मॉर्च्युरी में रखवा दिया।

पुलिस की शुरुआती जांच में महिला सिपाही की मौत की वजह स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने सिपाही के फोन को कब्जे में ले लिया है। उसकी जांच की जा रही है। पारिवारिक विवाद या नौकरी का दबाव या कोई और वजह है। इस बारे में कुछ साफ नहीं है। सुसाइड की जानकारी महिला सिपाही के परिजनों को पुलिस ने दे दी है। पुलिस महिला सिपाही के परिजनों के पहुंचने का इंतजार कर रही है।
घटना में सीओ सिटी आशुतोष कुमार का कहना है कि सिपाही की मौत मामले में सभी एंगल पर जांच की जा रही है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours