रात में बढ़ी गर्मी, कड़ी धूप के साथ बढ़ेगा दिन-रात का तापमान

Estimated read time 1 min read

पारा @22.4…रात में भी बढ़ी गर्मी, कड़ी धूप के साथ बढ़ेगा दिन-रात का तापमान
डॉ. एसएन पांडेय के अनुसार, एक मार्च से 24 घंटे के लिए मौसम में बदलाव की संभावना है। कहीं पर बूंदाबांदी और गरज के साथ तेज हवाएं चल सकती है। यह स्थिति महानगर सहित आसपास के क्षेत्रों में भी रहेगी।


कानपुर में दिन और रात का तापमान तेजी से ऊपर बढ़ रहा है। रात का पारा सामान्य से चार डिग्री और दिन का तीन डिग्री से ऊपर चल रहा है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री और अधिकतम 36 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सीएसए के मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक इसी तरह कड़ी धूप के साथ दिन और रात दोनों का तापमान बढ़ने की संभावना है।
इस बीच हवा में अधिकतम नमी 75 और न्यूनतम 41 प्रतिशत रही। हवा की रफ्तार 5.1 किमी प्रति घंटा रही। मौसम विभाग प्रमुख डॉ. एसएन पांडेय के अनुसार, एक मार्च से 24 घंटे के लिए मौसम में बदलाव की संभावना है। कहीं पर बूंदाबांदी और गरज के साथ तेज हवाएं चल सकती है। यह स्थिति महानगर सहित आसपास के क्षेत्रों में भी रहेगी

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours