दुनिया की अहम खबरो पर एक नज़र

Estimated read time 1 min read

नाइजीरिया में कुछ बंदूकधारियों ने दो दिन में पचास लोगों की हत्या कर दी। बंदूकधारियों ने कई घरों में आग भी लगा दी है। घटना देश के उत्तर-मध्य पठारी राज्य की है।  अधिकारियों से आग्रह किया गया है कि खानाबदोश पशुपालकों और कृषक समुदायों के बीच हिंसा को समाप्त कराए। हालांकि, अब तक किसी भी संगठन ने इन हमलों की जिम्मेदारी नहीं ली है। राज्य में पिछले माह ही एक हमले में 140 लोगों की मौत हो गई थी।
ब्रिटेन में अजीत मिश्रा को फ्रीडम ऑफ सिटी ऑफ लंदन पुरस्कार
ब्रिटेन में भारतीय मूल के प्रसिद्ध वकील अजीत मिश्रा को कानूनी व सार्वजनिक जीवन में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रतिष्ठित फ्रीडम ऑफ द सिटी ऑफ लंदन अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यूके इंडिया लीगल पार्टनरशिप (यूकेआईएलपी) के संस्थापक और अध्यक्ष मिश्रा को 23 जनवरी को यह पुरस्कार प्रदान किया गया। वह नाइट्स में दोहरे योग्य वकील और कॉपरिट पार्टनर हैं। लंदन कॉरपोरेशन के नीति अध्यक्ष क्रिस हेबर्ड और नागरिक मामलों की समिति के उपाध्यक्ष श्रवण जोशी ने मिश्रा को प्रतिष्ठित मान्यता के लिए नामित किया।

फाइजर का पूर्व कर्मचारी भारतवंशी कोविड के दवा परीक्षण व्यापार में दोषी
अमेरिका में कोरोना की दवा का गैरकानूनी व्यापार करके अवैध लाभ कमाने के मामले में भारतीय मूल के पूर्व फाइजर कर्मचारी अमित डागर को दोषी करार दिया है। आरोपी पर फार्मास्यूटिक कंपनी द्वारा दवाओं का क्लीनिकल परीक्षण नतीजों के बारे में जानकारी के आधार पर गैरकानूनी व्यापार करके अवैध लाभ कमाने का आरोप है। दो सप्ताह की सुनवाई के बाद न्यूजर्सी के रहने वाले अमित डागर को दोषी ठहराया गया।

दक्षिण कोरिया : अज्ञात व्यक्ति के हमले में महिला सांसद घायल
दक्षिण कोरिया में सत्ताधारी पार्टी की महिला सांसद बाए ह्युनजिन एक अज्ञात व्यक्ति के हमले में घायल हो गईं। उन्हें सियोल के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमलावर ने सांसद के सिर पर पत्थर जैसी वस्तु से हमला किया था। सांसद पर हुए हमले के बाद घटनास्थल से एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया। ह्युनजिन की हालत खतरे से बाहर है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours