जिला अस्पताल में मरीज ठंड से ठिठुरने को मजबूर

Estimated read time 1 min read

बदायूं। जिला अस्पताल में व्यवस्थाओं को ठंड लग गई है। यहां डॉक्टर तो हीटर के सहारे बैठकर मरीज देख रहे है लेकिन मरीज ठंड से ठिठुरने को मजबूर है। वार्डों में ठंड से बचाव के पुख्ता इंतजाम नहीं है। तीमारदार मरीजों को ठंड से बचाने के लिए स्वयं ही रजाई ला रहे हैं, क्योंकि अस्पताल का पतला कंबल ठंड से बचाव नहीं कर पा रहा है।
जिले में पड़ रही कड़ाके की ठंड से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को ठंड से बचाने के इंतजाम नाकाफी हैं। मरीजों को कंबल के लिए भी टरकाया जा रहा है, वहीं डॉक्टर व स्टाफ नर्सों की कुर्सी के पास हीटर जल रहे हैं।

बृहस्पतिवार को भी यहां यही स्थिति रही। वार्ड में मरीज ठंड से ठिठुरते नजर आए। शासन से मरीजों को ठंड से बचाने के लिए हीटर जलाने के निर्देश हैं, बावजूद इसके वार्डों में हीटर जलते नहीं मिले।

सीएमएस डॉ. कप्तान सिंह ने बताया कि कड़ाके की ठंड से मरीजों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। मैट्रन को मोटा कंबल देने के साथ ही जरूरत के हिसाब से कंबलों को देने के निर्देश दिए गए हैं। कंबलों की कमी नहीं हैं लेकिन हर बेड के पास हीटर नहीं लगाया जा सकता फिर भी जरूरत पड़ने पर वार्ड में दो-चार हीटर जलाने के निर्देश दिए जा चुके हैं। लगातार बिजली फाॅल्ट होने के कारण हीटर नहीं चल पा रहे हैं। बिजली व्यवस्था ठीक होने पर हीटरों को चलवाया जाएगा। एनआरसी में हीटर चल रहे हैं।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours