नोएडा में बड़ा हादसा 5 लोगों की मौत, 3 घायल

Estimated read time 1 min read

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में शुक्रवार की आधी रात को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां पर यमुना एक्सप्रेसवे पर एक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत और तीन लोगों के गंभीर रुप से घायल होने की खबर है। हादसे के तुरंत बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मृतकों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सभी दिल्ली से झारखंड जा रहे थे।

दुर्घत्ना में क्षतिग्रस्त कार

थाना रघुपुरा के थाना प्रभारी ने बताया कि शुक्रवार देर रात करीब एक बजे जेवर यमुना एक्सप्रेसवे 25 किलोमीटर के समीप एक वैन को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। वाहन में कुल आठ लोग सवार थे, जिसमें से पांच लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई है, जबकि तीन बच्चे घायल हुए हैं। जिनको उपचार के लिए कैलाश हॉस्पिटल जेवर में भर्ती करा दिया गया है। तीनों बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

INAGE INF

मरने वालों में उपेंद्र (38), बिजेंद्र (36) कांति देवी (30), ज्योति (12) निवासी जेजे कॉलोनी फेस-3 मदनपुर खादर थाना कालिंदी कुंज साउथ दिल्ली में रहते थे। वहीं, सुरेश (45) वर्ष निवासी जेजे कॉलोनी 2 मदनपुर खादर थाना कालिंदी कुंज साउथ दिल्ली की भी मौत हुई है। सभी मूल निवासी ग्राम जपला कचरा थाना हुसैनाबाद जिला पलामू झारखंड के रहने वाले थे। घायलों में सूरज (16), आयुष (8), आर्यन (10) शामिल हैं। सभी जेजे कॉलोनी फेस-3 मदनपुर खादर थाना कालिंदी कुंज साउथ दिल्ली ने रहते हैं।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours