पूर्व डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा का राहुल गांधी पर तीखी प्रतिक्रिया

Estimated read time 1 min read

पूर्व डिप्टी सीएम का राहुल गांधी पर कटाक्ष, बोले- पॉलिटिकल टूर कर रहा गांधी परिवार
यूपी के पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि चुनाव आते ही गांधी परिवार पॉलिटिकल टूर करता है और चुनाव बाद विदेश यात्रा पर निकल जाता है।
उत्तर प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री व राज्यसभा सदस्य डॉक्टर दिनेश शर्मा शुक्रवार को एक वैवाहिक कार्यक्रम में सुजावलपुर जाते वक्त बिसवां कस्बे में एक गैस एजेंसी पर रुके। यहां उनका भव्य स्वागत भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा किया गया।


इस दौरान राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के सवाल पर बोले कि गांधी परिवार एक पॉलिटिकल टूर पर निकला है। जब चुनाव आने लगते हैं तो यह इस प्रकार का टूर करते हैं। चुनाव में करारी हार मिलने के बाद इस परिवार के लोग विदेश की यात्राओं पर निकल जाते हैं। अभी उत्तर प्रदेश की यह यात्रा उनके लिए कोई मंगलकारी सूचना नहीं लाने वाली है। इन्हें विकास से कोई लेना देना नहीं होता है।
उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में न कांग्रेस एक भी सीट जीतेगी और न ही सपा कोई सीट जीतेगी। भाजपा की भव्य जीत होगी।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours