सपा बूथ सेक्टर एवं जोन की बैठक सम्पन्न

Estimated read time 1 min read

सपा बूथ सेक्टर एवं जोन की बैठक सम्पन्न

संघर्ष का नाम है समाजवादी

खागा समाजवादी पार्टी के बूथ,सेक्टर एवं जोन स्तरीय सम्मेलन में अच्छी खासी भीड़ जुटने से प्रदेश अध्यक्ष का नरेश उत्तम सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता गदगद रहे।कौशांबी जनपद से भी बड़े नेता शामिल हुए।संचालन परवेज आलम जबकि अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव ने की।सम्मेलन में इस बात पर जोर दिया गया कि 2024 का लोकसभा चुनाव लोकतंत्र,संविधान, दलित पिछड़ों का आरक्षण और भारत की अर्थ व्यवस्था को गर्त में जाने से बचाने का चुनाव है।जिन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विधायक बनाया,उनमें कई लोग आज उन्हें गालियां दे रहे हैं।जनता सबक सिखा देगी।भाजपा के पास झूठ और अफवाह के अलावा जनता को बताने के लिए कुछ भी नहीं है। सपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र सोलंकी भुर्जी गुड्डन यादव ने गीत संगीत से समा बांध दिया।


मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि देश की 150 करोड़ की आबादी के सामने समस्याओं का अंबार है।इतनी झूठी सरकार देश में कभी नहीं आई।नब्बे दिन में महंगाई खत्म करने,हर वर्ष दो करोड़ नौकरी देने जैसे न जाने कितने वादे किए गए थे जो झूठ साबित हुए।आज किसानों पर जुल्म हो रहा है।उन्हें न्यूनतम मूल्य भी नहीं दिया जा रहा।निवेश के नाम पर झूठी अफवाह है फैलाई जा रही हैं।आर्थिक विषमता निरंतर बढ़ती जा रही है,महंगाई,भ्रष्टाचार,अत्याचार पर भाजपा कोई बात नहीं करती,जनता को भ्रमित करती है।उन्होंने कहा कि आजादी की लड़ाई में समाजवादी विचारधारा का सबसे बड़ा योगदान रहा है और अब 2024 के लोकसभा चुनाव में समाजवादी लोग ही इंडिया गठबंधन के साथ जनता के साथ की जा रही लूट,भ्रष्टाचार,देश को बेचने की साजिश,लोकतंत्र,संविधान बचाने का काम करेंगे।
उन्होंने कहा कि वे एक कार्यकर्ता की तरह है।हर बूथ में मतदान प्रतिशत बढ़ाया जाए।हर समाज को जोड़ा जाए और अपने लोगों को मतदान स्थल तक लाया जाए। विधानसभा चुनाव वितरण मेहनत की जाए,जीत सुनिश्चित है।यह लड़ाई समाजवाद और पूंजीवाद के बीच है।जीत समाजवाद की होगी।मतदाता सूची लेकर कौन कहां है,इसका प्रबंधन तथा अपने लोगों को मतदान स्थल पर पहुंचाना जरूरी होगा।

यह विषय महत्वपूर्ण नहीं है,महत्वपूर्ण है चुनाव चिन्ह साइकिल।भाजपा ने गरीबी में देश को 147 वें स्थान पर पहुंचा दिया है,फिर भी अपनी पीठ थपथपाती रहती है।वे अखिलेश यादव का संदेश लेकर आए हैं और फतेहपुर को जीत की सीट में शामिल किया है।मिनी जनेश्वर मिश्र के नाम से जाने जाने वाले संतोष द्विवेदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने देश को भिखारी बना दिया है और हर वर्ग को तबाह करके रख दिया है।तानाशाह का अहंकार चरम पर है।एमएलसी डॉ.मान सिंह यादव ने शिक्षा पर विशेष जोर दिया।कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष डॉ अफसर अली और संचालन प्रदेश सचिव समाजवादी छात्रसभा परवेज आलम ने किया मौके पर मुख्य रूप से स्नातक एमएलसी मानसिंह यादव, लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राम करन निर्मल, जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह,पूर्व सांसद अशोक पटेल,विधायक उषा मौर्या,पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव,दलजीत निषाद, विपिन सिंह यादव, पूर्व विधायक मो सफीर, आनंद मोहन पटेल,पूर्व नगर पंचायत प्रत्याशी खागा इंदल सिंह,243विधानसभा खागा पूर्व प्रत्याशी रामतीर्थ परम हसं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र सोलंकी भुर्जी, राष्ट्रीय प्रवक्ता ज़ालिम सिंह, चेयरमैन फतेहपुर सदर राजकुमार मौर्या,महेंद्र बहादुर सिंह बच्चा,नि महासचिव छात्रसभा अंकित यादव,यासिर सफीर,छात्रसभा जिलाध्यक्ष सुशील यादव,जेपी यादव,शिक्षक सभा जिलाध्यक्ष महफूज़ खान,नि लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष आजम खान,जोन प्रभारी मोनू यादव फौजी,नगर अध्यक्ष शिवसिंह यादव,गुलाब सिंह,मोहसिन राइन, मनीष दिवाकर, नागेंद्र यादव, सोमनाथ यादव, विष्णु दयाल ज्वाला , अजीत पटेल, प्रवीण पटेल आदि लोग मौजूद
Inf न्यूज़ ब्यूरो चीफ रणविजय सिंह

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours