अल्पसंख्यक कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए किया जनसम्पर्क

Estimated read time 0 min read

अल्पसंख्यक कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए किया जनसम्पर्क

रायबरेली। कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला पदाधिकारियों ने रविवार को ऊंचाहार विधान सभा के विभिन्न गांव में चौपाल लगाकर लोकसभा चुनाव के सम्बन्ध मे जनसम्पर्क किया। जिसमें लोगों को कांग्रेस की नीतियों और जिले में कराए गए विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी। जिलाध्यक्ष मो उमर ने कहा कि रायबरेली जनपद हमेशा से कांग्रेस का गढ़ रहा है। यहां जन जन मे कांग्रेस के प्रति सम्मान एवं विश्वास का भाव है। गांधी परिवार का प्रत्येक सदस्य रायबरेली को अपना परिवार मानता है। इसीलिए कांग्रेस के शासनकाल में विकास कार्यों और परियोजनाओं के निर्माण में रायबरेली को प्राथमिकता मिलती रही है। रेलकोच, एम्स, निफ्ट जैसे बड़े प्रोजेक्ट जनप्रिय सांसद श्रीमती सोनिया गांधी की बदौलत यहां स्थापित हुए। जिससे बड़ी संख्या मे लोगों को रोजगार मिला। जिला महासचिव अजमल खान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश की इकलौती पार्टी है जो देश के प्रत्येक नागरिक को एक साथ जाड़कर चलने में विश्वास रखती है। कठिन से कठिन दौर मे भी कांग्रेस पार्टी ने अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया और देशहित में बलिदान देने मे पीछे नहीं रहे। कांग्रेसियों ने चौपाल में आम जनमानस से लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के हाथ को मजबूत करने की अपील की। इस अवसर वरिष्ठ कांग्रेसी मेराजुल हसन फारुकी, ब्लॉक अध्यक्ष राही मोहम्मद अकबर, ब्लॉक अध्यक्ष अमावा शामिद अशरफ, जिला उपाध्यक्ष नफीस अहमद, ऊंचाहार ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मद अफजल, दीन शाह गौरा ब्लाक अध्यक्ष साहब हुसैन, कजियाना प्रधान मुन्ना भाई, धमधामा पूर्व प्रधान बच्चन भाई, हाफिज मो आजम, हाफिज निसार, मोहम्मद शमी, इकबाल कादरी, गफूर अहमद आदि उपस्थित रहे।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours