संदिग्ध हालत में पेड़ से लटका मिला युवक का शव

Estimated read time 1 min read

दोस्तपुर (सुल्तानपुर)। थाना क्षेत्र दोस्तपुर के बस्ती पहाड़पुर जनकपुर गांव में मंंगलवार सुबह एक युवक का शव नीम के पेड़ की डाल से फंदे पर लटका दिखा। घटना की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। गांव निवासी अवधेश गौतम का पुत्र स्वप्निल (21) सोमवार देर रात घर से बिना बताए निकला था। काफी देर तक वह वापस नहीं लौटा। मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने साड़ी के फंदे पर उसका शव लटका हुआ देखा। घटना की जानकारी होने पर मौके पर भीड़ जमा हो गई। घटना की जानकारी होने पर क्षेत्राधिकारी कादीपुर विनय गौतम ने भी घटना स्थल पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया।

उन्होंने ग्रामीणों व परिजनों से मृतक के बारे में जानकारी ली। दोस्तपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मीकांत मिश्र ने बताया कि पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है। पीएम रिपोर्ट मिलने पर स्थिति स्पष्ट हो जाएगी
हत्या की आशंका व्यक्त कर रहे ग्रामीण
गांव के लोग हत्या की आशंका व्यक्त कर रहे हैं। मृतक का दोनों पैर जमीन को छू रहे थे और उसका घुटना मुड़ा हुआ था। मृतक की आंखें बंद थीं। मृतक के जेब से मिले उसके मोबाइल में एक वीडियो मिला है। उस वीडियो में स्वप्निल डरी-सहमे आवाज में किसी लड़की से संबंध होने की बात कर रहा है।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
अवधेश गौतम की चार संतानें हैं। बड़ी बेटी गुड़िया का विवाह हो चुका है। स्वप्निल दूसरे नंबर पर था। उसकी शादी नहीं हुई थी। उससे छोटी बहन सोनाली व छोटा भाई प्रिंस अविवाहित हैं। उसकी मौत से मां राजपती, पिता अवधेश व अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours