सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन में 70 कांग्रेसी गिरफ्तार

Estimated read time 1 min read

 प्रयागराज –  प्रयागराज के महर्षि भरद्वाज चौराहे पर कांग्रेसियों ने केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ विरोधसभा के बाद सड़क पर प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए 70 कांग्रेसियों को गिरफ्तार कर लिया। बालसन के पास पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा के समक्ष बैठे कांग्रेसियों ने आसमान छूती मंहगाई और बढ़ती बेरोजगारी के खिलाफ नारेबाजी की। करीब 1 घंटे बाद जैसे ही बड़ी संख्या में कांग्रेसी आनंद भवन होते हुए जिला कलेक्ट्रेट की तरफ बढ़ने लगे तो पुलिस ने चारों तरफ से घेराबंदी कर उन्हें गिरफ्तार लिया |

सीओ कर्नलगंज ने बताया कि करीब 70 लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन में रखा गया है। प्रदीप कुमार मिश्र अंशुमन शहर अध्यक्ष ने बताया कि शुक्रवार को दोपहर में केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर प्रयागराज में बेतहाशा बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, केंद्र और यूपी सरकार की गलत नीतियों के विरोध में प्रदर्शन किया गया। बालसन से जिला मुख्यालय कचहरी पहुंचकर प्रदर्शन करने का कायर्क्रम था। इसमें शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, वार्ड अध्यक्ष, वरिष्ठ कांग्रेस नेता समेत अन्य शामिल हुए।
उन्होंने कहा कि यूपी सरकार के निर्देश पर पुलिस ने दमनकारी नीति अपनाई |

 उन्होंने कहा कि यूपी सरकार के निर्देश पर पुलिस ने दमनकारी नीति अपनाई। लोकतंत्र का गला घोट जा रहा है। केंद्र की मोदी सरकार ईडी और सीबीआई के जरिए कांग्रेस को डराना चाहती है, जिससे गरीब और लाचारों की आवाज उठना बंद हो जाए। इसी कारण कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी को परेशान किया जा रहा है। लेकिन कांग्रेसी न डरेंगे न नही झुकेंगे, बल्कि डटकर सरकार का मुकाबला करेंगे। वहीं कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री मुकुंद तिवारी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार तानाशाही रवैया अपनाकर गरीब, पिछड़े और किसानों के अधिकारों का दमन कर रही है। पूंजीपतियों को लाभ देने के लिए आम जनता के हित की अनेदेखी हो रही है। कांग्रेस ने आम जनता की आवाज उठाई तो दमनात्मक कार्रवाई शुरू कर दी गई |

कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री मुकुंद तिवारी ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार तानाशाही रवैया अपनाकर गरीब, पिछड़े तथा किसानों के अधिकारों का दमन कर रही है। पूंजीपतियों को लाभ देने के लिए आम जनता के हित की अनेदेखी हो रही है। कांग्रेस ने आम जनता की आवाज उठाई तो दमनात्मक कार्रवाई शुरू कर दी गई, लेकिन हम इससे डरने वाले नहीं है। लाठी व गोली का मुकाबला करने के लिए आगे भी प्रदर्शन किया जाएगा।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours