01 किलो 25 ग्राम चरस के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

Estimated read time 1 min read

प्रेस नोट 01- दिनांक 01.11.2023
थाना दही ,जनपद उन्नाव ।

• 01 किलो 25 ग्राम चरस के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद उन्नाव के कुशल निर्देशन एवं श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय एवं श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय नगर के कुशल पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना दही पुलिस द्वारा दो अभियुक्तों को 01 किलो 25 ग्राम चरस बरामद कर गिरफ्तार किया गया।

IMAGE INF

संक्षिप्त विवरण- दिनांक 31.10.2023 को थानाध्यक्ष श्री अनुराग सिंह, उ0नि0 श्याम जी शर्मा, उ0नि0 राज नरायण सिंह परमार मय हमराह फोर्स द्वारा ग्राम लहिया के पास लहिया मोड़ से अभियुक्त कल्लू पुत्र अली मोहम्मद उम्र करीब 23 वर्ष निवासी ग्राम जमुना खेड़ा मजरा कोईथर थाना दही जनपद उन्नाव को कब्जे से 475 ग्राम चरस बरामद कर गिरफ्तार किया गया तथा जमुनाखेड़ा तिराहे से अभियुक्त नसीम पुत्र अली मोहम्मद उम्र करीब 24 वर्ष नि0 ग्राम जमुनाखेड़ा मजरा कुइथर थाना दही जनपद उन्नाव को कब्जे से 550 ग्राम चरस बरामद कर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना दही पर मु0अ0सं0 319/23 धारा 18/20 एनडीपीएस एक्ट बनाम कल्लू उपरोक्त व मु0अ0सं0 320/23 धारा 18/20 एनडीपीएस एक्ट बनाम नसीम उपरोक्त पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण –
1.कल्लू पुत्र अली मोहम्मद उम्र करीब 23 वर्ष निवासी ग्राम जमुना खेड़ा मजरा कोईथर थाना दही जनपद उन्नाव
2.नसीम पुत्र अली मोहम्मद उम्र करीब 24 वर्ष नि0 ग्राम जमुनाखेड़ा मजरा कुइथर थाना दही जनपद उन्नाव

बरामदगी का विवरण-
01 किलो 25 ग्राम चरस बरामद

आपराधिक इतिहास अभियुक्त कल्लू
मु0अ0सं0 273/21 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधि0 व 307 भादवि थाना अजगैन उन्नाव ।
मु0अ0सं0 200/2022 धारा 3(1) यूपी गैगस्टर एक्ट थाना अजगैन उन्नाव
मु0अ0सं0 185/21 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधि0 व 379 भादवि थाना औरास उन्नाव
मु0अ0सं0 269/21 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधि0 थाना अजगैन जिला उन्नाव
मु0अ0सं0 319/23 धारा 18/20 एनडीपीएस एक्ट थाना दही उन्नाव ।

आपराधिक इतिहास अभियुक्त नसीम
मु0अ0सं0 230/17 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधि0 थाना अचलगंज उन्नाव ।
मु0अ0सं0 231/17 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधि0 थाना अचलगंज उन्नाव
मु0अ0सं0 234/17 धारा 3/25 ए एक्ट थाना अचलगंज उन्नाव
मु0अ0सं0 320/23 धारा 18/20 एनडीपीएस एक्ट थाना दही उन्नाव ।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1.थानाध्यक्ष श्री अनुराग सिंह
2.उ0नि0 श्री श्याम जी शर्मा
3.उ0नि0 श्री राज नरायण सिंह परमार
4.हे0का0 योगेन्द्र सिंह
5.का0 पंकज कुमार
6.का0 देवेश कुमार
7.का0 रोहित सिंह

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours