भारतीय राजनीति में नया इतिहास लिखेंगी जातीय जनगणना – सुशील त्रिपाठी
पिछड़ों,वंचित व पसमांदा मुस्लिम को मिलेगा उनका हक -सुशील त्रिपाठी
निर्णय मोदी सरकार का,श्रेय लेने की होड़ में लगे राहुल, अखिलेश जैसे नेता
पीएम के जातीय जनगणना के निर्णय पर भाजपा ने जमकर मनाया जश्न
जातीय जनगणना का फैसला कांग्रेस- सपा की राजनीति का पूर्ण विराम
सुलतानपुर।भाजपा ने शनिवार को तिकोनिया पार्क में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा जातीय जनगणना कराए जाने के साहसिक निर्णय पर ढोल नगाड़ा, आतिशबाजी व एक -दुसरे को मिष्ठान खिलाकर जश्न मनाया। भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी की अगुवाई एवं भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष डॉ रामजी गुप्ता के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के फैसले का स्वागत करते हुए उनका धन्यवाद व आभार प्रकट किया।तिकोनिया पार्क में बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने प्लेकार्ड लेकर पीएम मोदी ज़िंदाबाद,भारत माता की जय के नारे लगाए।भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने मोदी सरकार के जातीय जनगणना के फैसले को अभूतपूर्व बताया।कहा हिंदू और मुस्लिम दोनों की जातीय जनगणना भारत की राजनीति में नया इतिहास लिखेंगी।इस निर्णय से वंचितों पिछड़ों,अति पिछड़ों और पसमांदा मुस्लिमों को उनका हक मिलेगा।हर वर्ग विकास की मुख्यधारा से जुड़ेंगा।जातीय जनगणना के फैसले से कांग्रेस और सपा सहित इंडी गठबंधन की राजनीति का पूर्ण विराम हो गया है।उन्होंने कहा इसके पहले 1931 में जातीय जनगणना हुई थी।94 वर्ष के लम्बे अन्तराल में अधिकांश समय कांग्रेस व विपक्षी दलों की सरकारें रही।लेकिन किसी ने जातीय जनगणना नही कराई।
आज राहुल गांधी, अखिलेश यादव जैसे नेता पीएम के फैसले पर श्रेय लेने की होड़ में लग गए हैं।देश में गांधी परिवार के तीन पीएम बने जिनमें नेहरू, इन्दिरा गांधी और राजीव गांधी की सोच आरक्षण, दलितों व ओबीसी समाज की विरोधी रही।एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा जातीय जनगणना समता और न्याय की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष डॉ राम जी गुप्ता ने केन्द्र सरकार के फैसले की सराहना की।कहा मोदी सरकार ने ही ओबीसी आयोग को संवैधानिक दर्जा दिया।
भाजपा मीडिया प्रमुख विजय रघुवंशी ने कहां भाजपा हमेशा जातीय जनगणना के पक्ष में रही है।कार्यक्रम में सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक रामचन्द्र मिश्रा,पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ सीताशरण त्रिपाठी, पूर्व विधायक अर्जुन सिंह, करुणा शंकर द्विवेदी, जगजीत सिंह छंगू, ओम प्रकाश पाण्डेय बजरंगी,गन्ना विकास समिति चैयरमैन गांधी सिंह,पूर्व जिला महामंत्री कृपा शंकर मिश्रा,शशीकांत पाण्डे, डॉ प्रीति प्रकाश,विजय त्रिपाठी,श्याम बहादुर पाण्डेय,आलोक आर्या, भाजपा नेता एलके दूबे,सुनील वर्मा,धर्मेन्द्र कुमार,प्रदीप शुक्ला, मनोज मौर्या,बबिता तिवारी,आशीष सिंह रानू,जगदीश चौरसिया, अशोक कुमार सिंह , नगर अध्यक्ष रीना जायसवाल,वीरेन्द्र भार्गव,अयोध्या प्रसाद वर्मा, सर्वेश मिश्रा, राजेन्द्र वर्मा,चन्दर प्रताप सिंह,अखिलेश जायसवाल, सुमन राव कोरी, रेखा निषाद , इन्द्रदेव मिश्रा,रामेंद्र प्रताप सिंह, डॉ वीपी सिंह,सूर्य नारायन पाण्डेय,राजेन्द्र टाडा, अनिल मिश्रा,अफजल अंसारी,मंगरू प्रजापति,दिनेश चौरसिया, संदीप गुप्ता,अरुण तिवारी, गिरीश मिश्रा, मनीष जायसवाल,अरविंद यादव, रेनू सिंह,संतोष दूबे, वीरेन्द्र गुप्ता, डॉ राम चरित पाण्डे, राजीव सिंह,डावर खां,
डीपी श्रीवास्तव,मनोज श्रीवास्तव,राम अभिलाष सिंह,
आमोद विक्रम सिंह, मनीष साहू,सतनाम सिंह,सतीश सिंह, अजय विक्रम सिंह, प्रदीप मिश्रा,सतीश सिंह,मंजू तिवारी, आत्मजीत सिंह टीटू,राम प्रवेश वर्मा, मंजू तिवारी,सजनलाल कसौधन,रवि श्रीवास्तव,अनवर खां, आसिफ राइन,सचिन अग्रहरि, सौरभ पाण्डेय,अनुज प्रताप सिंह,रेनू तिवारी,शंकर दयाल अग्रहरि, मोहित साहू,बृजेश मिश्रा, अनुज श्रीवास्तव, अशोक वर्मा, इरफान रामदेव अग्रहरि,आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट. जिला. सावंदाता अनुराग शर्मा
+ There are no comments
Add yours